16 पेटी देसी शराब जब्त पुलिस देख चालक भागा: चेकिंग में पकड़ी शराब से भरी कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक कार से 16 पेटी देसी शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब 60 हजार रुपए की शराब और 4 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक संयोगितागंज पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही वाहन के पास मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति भाग निकला। टीम ने कार क्रमांक एमपी 13 जेड यू 9493 की जांच की तो उसके दरवाजे और डिक्की लॉक मिले। कार के अंदर शराब की पेटियां दिखाई देने पर पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा बनाकर वाहन का लॉक खुलवाया। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की से देसी मदिरा प्लेन शराब की 16 पेटियां बरामद हुईं।
जांच में हर पेटी में 180 मिलीलीटर के 50-50 क्वार्टर पाए गए। इस तरह कुल 144 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार 800 रुपए बताई गई है, जब्त की गई।
वहीं पुलिस को तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से रोहित पंवार (22), निवासी पीथमपुर, धार के आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं।
पुलिस ने दस्तावेज भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!