नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय: गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों, मंदिरों और मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय हैं। ये टीमें प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों और मेलों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ जरूरतमंदों को तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन से निगरानी, सघन जांच और यातायात प्रबंधन के इंतजाम भी किए हैं।
बीती रात शक्ति मोबाइल की विभिन्न टीमों ने पेट्रोलिंग के दौरान कई जरूरतमंदों की मदद की। गरबा आयोजन में एक बालिका की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं सड़क पर घायल मिले दो व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
पीसीआर-14 की टीम कलेक्टर कार्यालय पेट्रोल पंप क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को मुंबई निवासी एक युवती के मित्र और परिजन वाहन में पेट्रोल खत्म होने के कारण परेशान मिले। वे सराफा चौपाटी से लौट रहे थे। शक्ति मोबाइल की टीम ने स्थिति को समझते हुए उन्हें पेट्रोल पंप तक पहुंचाया और मदद की।
पीसीआर-13 की टीम ने सादगी गरबा आयोजन के दौरान अस्वस्थ हुई एक बालिका को उपचार के लिए यूनिक अस्पताल पहुंचाया। टीम ने बालिका के भाई को भी जरूरत पड़ने पर संपर्क करने के लिए शक्ति मोबाइल का नंबर दिया, ताकि आवश्यकता होने पर तत्काल सहायता मिल सके।
इसी तरह, शक्ति मोबाइल पीसीआर-2 ने एक घायल व्यक्ति को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पीसीआर-4 की टीम को राजेंद्र नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला शक्ति पीसीआर-5 की टीम नंदा नगर की गली नंबर 13 में गरबा स्थलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति चाकू लेकर घूमता मिला। टीम ने उसे पकड़कर तत्काल थाना परदेशीपुरा पुलिस को सूचना दी और उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखना था।
वहीं, पीसीआर-3 की टीम को गोमातगिरी के पास एक ऐसे क्षेत्र में स्कूटी पर दो व्यक्ति शराब पीते मिले, जहां पुलिस विशेष निगरानी रख रही थी। बच्चों की मौजूदगी में शराब सेवन की स्थिति सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई के लिए थाना गांधी नगर ले जाया गया।
नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस गरबा पंडालों, मंदिरों और मेलों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ किसी भी जरूरत के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैनात हैं।
शक्ति मोबाइल की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। पीसीआर-4 की टीम ने कृष्णा पैराडाइज में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों और अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही शक्ति मोबाइल की कार्यप्रणाली की जानकारी देकर जागरूकता पर्चे वितरित किए।
पीसीआर-3 की टीम थाना गांधी नगर क्षेत्र के बड़ा बांगड़दा गांव स्थित नौ दुर्गा पंडाल पहुंची। यहां गरबा कर रही बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्हें साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सहायता नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। पुलिस ने जागरूकता पर्चे वितरित कर जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।
पीसीआर-1 की टीम ने कालका माता मंदिर के पास यातायात व्यवस्था संभाली। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में पीए सिस्टम के जरिए अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से व्यवस्थित पार्किंग करने को कहा गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया।
इंदौर पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दौरान शक्ति मोबाइल की टीमें लगातार सक्रिय रहकर धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा, महिलाओं की सहायता, यातायात प्रबंधन और जरूरतमंदों को त्वरित मदद उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें समय पर सहायता मिले।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!