भरभराकर गिरी 15 फीट ऊंची दीवार: मलबे में दबकर महिला की मौत; लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के चिरवाई नाका क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से सटी करीब 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास बैठे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को बाहर निकाला।
सपना की मलबे में दबने से मौत
इस हादसे में 40 वर्षीय तराना उर्फ सपना की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि उनके पति राहुल उर्फ लल्ली जाटव और देवर पप्पू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अचानक दीवार ढह गई
बताया जा रहा है कि तराना दीवार के पास चाय और सिगरेट का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करती थीं। रविवार सुबह भी वह अपने ठेले पर थीं। इसी दौरान उनके पति और देवर वहां पहुंचे और तीनों बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई और वे उसकी चपेट में आ गए।
प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल का निर्माण लापरवाही से किया गया था। उनका कहना है कि दीवार जरूरत से अधिक ऊंची बनाई गई थी तथा निर्माण में गुणवत्ता और सरिया के इस्तेमाल में भी गंभीर अनियमितताएं बरती गईं।
जांच कराने का आश्वासन दिया
प्रशासन ने लोगों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अस्पताल में भर्ती राहुल जाटव के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है और उनका प्लास्टर किया गया है। वहीं पप्पू जाटव की कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने दोनों की विस्तृत जांच और अल्ट्रासाउंड कराया है ताकि किसी आंतरिक चोट का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!