जिला अस्पताल में 14 वर्षीय बालिका की मौत: परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप; बजरंग दल ने किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
शहर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 14 वर्षीय बालिका की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
आधे घंटे के उपचार के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार, तिलक महाविद्यालय के पास स्थित जागृति कॉलोनी निवासी स्नेहा शुक्ला (14), पिता आदित्य कुमार शुक्ला, को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के करीब आधे घंटे के भीतर ही उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई।बालिका के पिता का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही और गलत उपचार के कारण उनकी बेटी की जान गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।
अस्पताल में विरोध प्रदर्शन
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध-प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!