खबर
Top News

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत: मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 2:50 pm
शेयर करें:
बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 14 की मौके पर मौत हो गई। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए शीतला माता मंदिर गए थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया।

टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। इसके मलबे में 40-50 लोग दब गए थे। धान से भरा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए ढलान पर पलट गया। मंदिर की दीवार में दबे लोगों से गंभीर घायलों को निकाला गया।

घायलों की हालत को देखते हुए बिना एंबुलेंस के इंतजार कराए एक लोडिंग वाहन में डालकर तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर रवाना किया गया।

श्रद्धालु महिला को पुलिस ने मारे डंडे
श्रद्धालु किरण का आरोप है उसके 19 साल के बेटे गौरव की सांसें चल रही थीं, लेकिन पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने को कह दिया। किरण के मुताबिक, वह बेटे को निजी अस्पताल ले जाना चाहती थीं, लेकिन 20 के करीब पुलिस वालों ने एंबुलेंस में डंडे मार-मारकर उसे भगा दिया।

उनका आरोप है इस कारण इलाज में देरी हुई और बेटे की जान चली गई। ट्रॉमा सेंटर में घायलों और शवों को लाने का सिलसिला सुबह तक जारी था। हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय पवन पुत्र विद्याराम राठौर निवासी गदाईपुर, हजीरा का शव परिजन रोते-बिलखते ले गए।

पवन दर्शन करने गए थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। एक घायल के परिजन गजेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनका साला शीतला माता मंदिर पर दुकान लगाता था। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। गजेंद्र के मुताबिक, घायल ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसका पता ही नहीं चला। चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था।

पुलिस चेकपोस्ट होने के बाद भी नहीं रुका ट्रक
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस घटना को लेकर पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया घटना मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे हुई। छिनोर की तरफ से धान से लदा एक ट्रक आ रहा था जो खड़े ढलान पर बेकाबू हो गया, जबकि इस ढलान पर भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है।

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी और एक घायल श्रद्धालु के भाई ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था। ट्रक अचानक आया और अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आरटीओ की टीम करेगी ट्रक की जांच
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि नवरात्रि के दौरान स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगाया गया था। इसके बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा और बैरिकेड तोड़कर आगे कैसे निकल गया, इसकी जांच की जा रही है।

ट्रक की तकनीकी स्थिति की जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। टीम ट्रक की मशीनों और तकनीकी स्थिति की जांच करेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी या नहीं और वाहन लगातार बाईं तरफ क्यों मुड़ता चला गया। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहा है।

सप्तमी की विशेष मान्यता, लगता है मेला
चीनौर रोड स्थित सातऊं गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र की सप्तमी की विशेष मान्यता है। ग्रामीण मानते हैं कि सप्तमी के दिन यहां दर्शन करने से संतान सुख और बच्चों की बीमारियों से मुक्ति मिलती है, इसलिए महिलाएं पूजा की थाली, नारियल और बासींड़े का प्रसाद लेकर पहुंचती हैं।

ग्वालियर शहर के अलावा डबरा, चीनौर, भितरवार और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेले पर उमड़ी थी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

15 minutes ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

15 minutes ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

24 minutes ago
वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
Top News

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

26 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

30 minutes ago
सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

31 minutes ago
शारदीय नवरात्रि
Top News

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

38 minutes ago
अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

44 minutes ago
वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

about 1 hour ago
मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था
Top News

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

about 1 hour ago
ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
Top News

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

about 1 hour ago
नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय
Top News

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

about 1 hour ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

about 1 hour ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 1 hour ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

about 2 hours ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!