खबर
Top News

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म: सगे चाचा ने डरा धमकाकर किया; एक साल से कर रहा था शोषण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
13 साल की बच्ची से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही सगे चाचा द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

चाचा ने किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रहती है, जबकि बच्ची अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी।

दादी के काम पर जाने के दौरान बच्ची घर में अकेली रहती थी, जिसका फायदा उठाकर पास में रहने वाले 26 वर्षीय आरोपी चाचा ने उसे अपना शिकार बनाया।

एक साल से चल रहा था शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चाचा पिछले करीब एक साल से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उसे धमकाता था, जिसके कारण बच्ची डर के चलते चुप रही।

लगातार शोषण करता रहा
जांच में सामने आया है कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार गलत हरकत करने की कोशिश की थी। उस समय बच्ची के विरोध करने पर वह पीछे हट गया, लेकिन बाद में धमकाकर उसने बच्ची को चुप रहने पर मजबूर कर दिया और लगातार शोषण करता रहा।

सख्त धाराओं में केस दर्ज
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

बच्ची ने बताई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे शुरू में समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। आरोपी पहले उसे भरोसे में लेता था, साथ घुमाने ले जाता था, लेकिन बाद में उसकी हरकतें लगातार खराब होती चली गईं।

बच्ची के अनुसार, आरोपी अक्सर उसे अकेला पाकर कमरे में बुलाता और जबरन गलत हरकत करता था। विरोध करने पर डांटता और धमकी देता था। यहां तक कि गिरफ्तारी के बाद भी उसने बच्ची को धमकाया कि जेल से छूटने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा।

सुरक्षा के लिए कदम
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

संबंधित समाचार

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

4 minutes ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

12 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 17 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 17 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 18 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 18 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 18 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 18 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 18 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 19 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 19 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 19 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 19 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 20 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 20 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 20 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!