खबर
Top News

शर्मनाक...13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया दुष्कर्म: ब्रिटेन की संसद में पीड़ितों की गवाही; ज्यादातर आरोपी पाकिस्तान मूल के

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
शर्मनाक...13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक...13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया दुष्कर्म

ब्रिटेन की संसद में पीड़ितों की गवाही; ज्यादातर आरोपी पाकिस्तान मूल के
खुलासा फर्स्ट, लंदन।

ब्रिटिश संसद में एक सांसद दुष्कर्म के मामलों को लेकर कई दावे किए है। सांसद रूपर्ट लोव ने संसद में भाषण से ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग कांड पर फिर से बहस छेड़ दी है। उन्होंने इस भाषण में पीड़ितों की गवाही पढ़ी। उन्होंने संसद को बताया कि रेप गिरोह की दो हफ्तों की जांच की सुनवाई के दौरान जो बातें कही गईं, उसे पूरी दुनिया को सुननी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि एक पीड़ित से 13 से 16 साल की उम्र के बीच 600-700 अलग-अलग पुरुषों ने रेप किया।
85 इलाकों में संगठित बाल यौन शोषण के संकेत
लोव ने कहा, ब्रिटेन के कम से कम 85 इलाकों में संगठित बाल यौन शोषण के संकेत मिले हैं। संसद में पढ़ी गई गवाहियों में सामूहिक दुष्कर्म, हिंसा, धमकी और नस्लीय अपमान के आरोप शामिल थे। एक गवाही में कहा गया कि पीड़ित को ड्रग्स देकर कई लोगों के हवाले किया जाता था। उन्हें पिंजरों में कैद रखा जाता था। दूसरी पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। रूपर्ट लोव ने कहा- अब इन मामलों पर चुप नहीं रहा जा सकता। पिछले साल अगस्त में लोव ने कहा था कि रेप कांड में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुष शामिल हैं। ये दशकों से गैंग चला रहे हैं और इनकी संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा हैं।
कई पीड़ितों की आपबीती सुनाई
लोव के संसद में दिए भाषण के मुताबिक, एक पीड़ित ने कहा- आरोपी ने अपनी पैंट उतारी, मेरा रेप किया। फिर उसने एक खाली बोतल उठाई और उसे जबरदस्ती मेरे प्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया और बोतल का शीशा तोड़ दिया। उस समय मेरी उम्र लगभग 12 या 13 साल थी। लोव ने एक और पीड़ित की कहानी बताई। पीड़ित ने कहा- उन पुरुषों ने मुझे पकड़ रखा था और बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया, मेरे हाथ-पैर भी दबाए रखे। उन्होंने मुझे बार-बार पीटा, किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
श्वेत और ईसाई लड़कियों को कम नैतिक या निचले दर्जे वाली मानते थे
जांच के दौरान एक पीड़ित ने कहा- आरोपी लगातार ऐसे कमेंट करते थे, जिनसे लगता था कि वे श्वेत और ईसाई लड़कियों को कम नैतिक या निचले दर्जे वाली मानते थे। कुछ पुरुष मुस्लिम लड़कियों को इज्जतदार और उच्च मूल्यों वाली बताते थे। इस तरह वे हमारे साथ किए व्यवहार को सही ठहराते थे। ब्रिटिश सांसद ने एक और महिला की कहानी बताते हुए दावा किया कि उसके साथ रेप करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारी थे। गवाही में कहा गया- देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पुलिस अधिकारियों ने मेरा रेप किया। एक पीड़ित ने अपनी गवाही में कहा- यह तब शुरू हुआ जब मैं 13 साल की थी। तीन साल में लगभग छह या सात सौ अलग-अलग पुरुषों ने मेरा रेप किया। एक पीड़ित के मुताबिक, जब वह अस्पताल गई तो वहां कर्मचारियों को आपबीती बताई, लेकिन उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा और दवाई देकर छुट्टी दे दी।
क्या है ग्रूमिंग गैंग, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी
ब्रिटेन में, 'ग्रूमिंग गैंग' शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर उन मामलों के लिए किया जाता है जिनमें बच्चों और किशोरियों का यौन शोषण या उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। ग्रूमिंग गैंग शब्द रोदरहम, रोशडेल और ओल्डहैम जैसे शहरों में हुई जांचों के बाद प्रचलित हुआ। 1990 के दशक से ऐसे कई मामलों में हजारों पीड़ित सामने आईं। खास बात यह थी कि अधिकतर आरोपी पाकिस्तान मूल के थे। आरोपी पहले भरोसा जीतते हैं, फिर धमकी, हिंसा, ड्रग्स या ब्लैकमेल के जरिए शोषण करते हैं। 2002 में तत्कालीन लेबर सांसद ऐन क्रायर ने पहली बार चेतावनी दी थी कि पश्चिम यॉर्कशायर के कीघली में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों का गैंग लड़कियों का शोषण कर रहा है। 2010 में रोदरहम में पांच पुरुषों को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया। बाद की जांचों में रोदरहम समेत रोशडेल, ओल्डहैम, टेलफोर्ड, ऑक्सफोर्ड और अन्य शहरों में ऐसे संगठित गिरोहों का खुलासा हुआ।


This content may violate our usage policies.

Did we get it wrong? Please tell us by giving this response a thumbs down.



संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 11 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 11 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 11 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 12 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 12 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 12 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 12 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 13 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 13 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 13 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 13 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 13 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 13 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 14 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 14 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 14 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 14 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!