पुंगलिया के घर में मिले 12 गैस सिलेंडर: जांच की जाएगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले बुधवार को ब्रजेश्वरी एनेक्स स्थित अर्हमविला में रहने वाले मनोज पुंगलिया समेत 8 परिजन की कार ब्लास्ट में मौत के कारणों की जांच के दौरान कल ये तथ्य सामने आया कि घर में 12 गैस सिलेंडर भी रखे थे। नियमानुसार 100 किलो से अधिक गैस का भंडारण नहीं किया जा सकता और इसके लिए भी अनुमति जरूरी है, फिर इतने सिलेंडर घर में क्यों थे?
खाद्य विभाग नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि ब्लास्ट की जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है और तमाम तथ्य सामने आ रहे हैं। कल इसी दौरान ये तथ्य सामने आया कि घर में 12 गैस सिलेंडर रखे थे। ये क्यों रखे गए थे इसका कोई सही जवाब मृतक मनोज पुंगलिया के बेटे सौरभ ने नहीं दिया है, इसलिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दो सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके थे
नियमानुसार 100 किलो से ज्यादा गैस का भंडारण नहीं किया जा सकता। इतने भंडारण की भी अनुमति जरूरी होती है। जब परिजन से पूछा गया कि गैस सिलेंडर क्यों रखे गए थे तो कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे सका। इसलिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद घर के अंदर से 8 घरेलू और 4 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। पुलिस का कहना है कि इनमें से 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके थे, जिनके अवशेष जांच टीम को मिले। घर में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर क्यों रखे गए थे, इस पर परिजन अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं।
गैस सिलेंडर मिलने के चलते खाद्य आपूर्ति विभाग भी मामले की विभागीय जांच करेगा। मारू ने बताया कि फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!