खबर
Top News

100 सीसीटीवी फुटेज ने लुटेरों को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे: 82 साल की बुजुर्ग की चेन झपटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
100 सीसीटीवी फुटेज ने लुटेरों को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

चोरी की बाइक से वारदात को देते थे अंजाम, चेन, चाकू और चोरी की पल्सर बरामद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटकर फरार हुए तीन शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। मल्हारगंज पुलिस साइबर तकनीक और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस से बचने आरोपी बाइक से भागे, लेकिन पुलिया पर वाहन के फिसलने के बाद तीनों दबोच लिए गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, चाकू और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की सुबह श्रीमती इंदिरा जैन (82) निवासी साउथ राजमोहल्ला जैन मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश उनके गले से करीब 8 से 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी इंदौर एयरपोर्ट के मुख्य गेट के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो गोकुलधाम कॉलोनी के पास पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू और पल्सर मोटरसाइकिल (एमपी-09-झेडएच-1386) बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि बाइक अहीरखेड़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसी का उपयोग चेन स्नैचिंग में किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन सिंह, सुलिन्दर सिंह और सुखवीर सिंह तीनों निवासी आकाश नगर, द्वारकापुरी, इंदौर के रूप में हुई है।

तुकोगंज पुलिस ने रुद्र महादेव मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा
तुकोगंज पुलिस ने 11-12 जुलाई 2026 की रात पंचम की फेल स्थित रुद्र महादेव मंदिर से दानपेटी चोरी की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ जेठा बगाड़े (20) निवासी गोटू महाराज की चाल, इंदौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई लोहे की दानपेटी और 9,200 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

14 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

33 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!