मोबाइल हैक... बैंक अकाउंट साफ: किसान के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, दो दिन बाद बैंक पहुंचा तो उड़े होश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर ठगों ने एक किसान को निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। आरोप है कि ठगों ने पहले किसान का मोबाइल हैक किया और फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से पूरी रकम निकाल ली। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित को दो दिन तक इस साइबर ठगी की भनक तक नहीं लगी।
नजरअंदाज करना पड़ा भारी
मुरार थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय किसान दीपक राजपूत का 11 जून को अचानक मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी खराबी समझकर नजरअंदाज कर दिया। दो दिन बाद जब वह मोबाइल रिपेयर कराने पहुंचे तो मैकेनिक ने बताया कि मोबाइल फॉर्मेट हो चुका है। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई।
बैंक स्टेटमेंट देखते ही उड़ गए होश
दीपक राजपूत तुरंत यूनियन बैंक की बड़ागांव शाखा पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि उनके खाते से एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए निकाले जा चुके हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
एपीके फाइल के जरिए हैकिंग की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पीड़ित के मोबाइल में किसी तरह एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई होगी। इसी के जरिए साइबर ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल किया और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाकर खाते से रकम ट्रांसफर कर ली।
1930 पर शिकायत, साइबर एक्सपर्ट कर रहे जांच
पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल किस तरह हैक हुआ और चोरी की गई रकम किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और मोबाइल या बैंकिंग से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!