1.20 करोड़ की फ्रेंचाइजी ठगी का खुलासा: दो डायरेक्टर धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी दिलाने का झांसा देकर 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नई दिल्ली स्थित कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो डॉक्टर अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार इंदौर निवासी रितु मेहता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों ने उन्हें वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी देने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि आकर्षक निवेश और बेहतर मुनाफे का सपना दिखाकर अलग-अलग चरणों में उनसे करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये ले लिए गए।
बाद में न तो वादा पूरा किया गया और न ही जमा की गई राशि लौटाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों के दिल्ली और नोएडा में सक्रिय होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और कंपनी से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देबदुलाल बनर्जी (48) निवासी सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-74, नोएडा (उत्तर प्रदेश) तथा राहुल सावेल (39) निवासी नवादा, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
दोनों कंपनी में डायरेक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी के साथ जुड़े दो डॉक्टर फिलहाल फरार हैं।
उनकी तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों से भी निवेश के नाम पर रकम वसूली थी या नहीं।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!