बिना हेलमेट चालकों के तीन महीने में 1.03 लाख चालान: करीब साढ़े तीन करोड़ की वसूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। जनवरी से मार्च तक तीन महीने में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 1 लाख 3 हजार 358 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए का राजस्व वसूला गया है।
जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस ने तीन महीनों में शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर 1,03,358 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। प्रत्येक चालक पर औसतन 300 रुपए का चालान किया गया, जिससे करीब 3 करोड़ 10 लाख 7 हजार 400 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
वहीं आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर अलग से कार्रवाई की जा रही है। कैमरों में कैद बिना हेलमेट वाहन चालकों के करीब 2 हजार से ढाई हजार चालान प्रतिदिन बनाए जा रहे हैं, जिनका शुल्क लगभग 1000 रुपए तक है और यह राशि कोर्ट के माध्यम से जमा करना पड़ती है।
जरूरतमंदों को बांटे 3900 हेलमेट
यातायात पुलिस सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। शहर में आयोजित 25 हेलमेट वितरण कार्यक्रमों के दौरान जनसहयोग से 3900 हेलमेट जरूरतमंदों को बांटे गए, साथ ही स्वेच्छा से हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को सम्मानित कर दूसरों को प्रेरित किया जा रहा है।
चौराहों पर अनाउंसमेंट के माध्यम से भी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
पिछले साल वसूले थे 8 करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपए
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल पूरे वर्ष में हेलमेट चालानों से 8 करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपए का राजस्व मिला था। वहीं इस साल के पहले तीन महीनों में वसूली के आंकड़े के लगभग आधे तक पहुंच गए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!