Download Our App from
Hindi News / politics / Workers should not be afraid of torture the British also gave torture
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सांवेर में मंडलम-सेक्टरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की प्रताड़नाओं से डरना नहीं चाहिए। आजादी के पूर्व अंग्रेजों ने भी हम पर अत्याचार किए थे। कुछ दिनों की बात है, फिर हमारी सरकार आने वाली है। बैठक में दिग्विजयसिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा, लेकिन कोई भी किसी उम्मीदवार का नाम ना लें और ना ही किसी की बुराई करेंे। किस तरीके से कांग्रेस मजबूत हो, इस पर ध्यान दे। जिला कांग्रेस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुकदमे और प्रताड़ना से डरें नहीं। अन्याय हुआ है तो उसकी फाइल बनाकर जिला कांग्रेस को दें। फाइल भोपाल आएगी तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर आपके राजनीतिक द्वेष से बनाए गए प्रकरण समाप्त किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सांवेर की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा ने कहा कि दिग्विजय कार्यकर्ता से मिल रहे हैं। उनकी बात सुनते हैं और नौटंकी खुद करते हैं। कांग्रेस की सरकार निश्चित बनेगी। बैठक में संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, सह प्रभारी महेंद्र परमार, वरिष्ठ नेत्री रीना बौरासी सेतिया, चंद्रशेखर शर्मा, राधेश्याम पटेल, नरेंद्र मंडलोई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours