Download Our App from
Hindi News / State / Women threaten to set fire to liquor shop
खुलासा फर्स्ट… भोपाल
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराब दुकान में पत्थरबाजी के बाद आजाद नगर की महिलाओं में हिम्मत आ गई और सोमवार को कई महिलाओं ने शराब दुकान पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने शराब दुकान पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने धमकी दी कि शराब दुकान बंद करो, वरना बोतलें फोड़ देंगी और आग लगा देंगे।
पूर्व सीएम उमा भारती रविवार को भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी पहुंची थीं। यहां आजाद नगर स्थित शराब की दुकान घुस गई थीं। इसके बाद उन्होंने पत्थर से बोतलें फोड़ दी थी। उमा के इस कदम के बाद सोमवार को इस क्षेत्र की महिलाएं भी मुखर हो गई। सोमवार शाम 6 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं ठेके पर पहुंची। उन्होंने ठेके के सामने ही खड़े होकर नारेबाजी की। इसके बाद वो ठेके के सामने खड़ी हो गईं। उन्होंने ठेकेदार और कर्मचारियों को खुली धमकी दी। कहा कि 15 दिन में ठेका बंद करे, वरना बोतलें फोड़कर जाएंगे और आग लगा देंगे।
महिलाएं बोलीं- बहू-बेटियां घरों में कैद, आना-जाना भी मुश्किल
पूर्व सीएम उमा भारती के भोपाल की शराब दुकान में घुसकर बोतलें फोड़ने से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आखिर महिलाएं इतनी उग्र कैसे हुईं ? पूर्व सीएम ने उनकी बातें सुनकर शराब की बोतलें क्यों फोड़ीं। इसका उत्तर क्षेत्र की महिलाओं ने दिया है। महिलाओं ने कहा शराबियों की वजह से बहू-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल है। शाम होते ही महिलाएं और लड़कियां घरों में जैसे कैद हो जाती हैं। बाहर निकलें तो शराबी अश्लील इशारे करते हैं। तीन साल से सहन कर रहे हैं, लेकिन अब नहीं होता। शराबी इतनी गंदी गालियां देते हैं कि बता नहीं सकते। कई बार शराबी घरों के सामने ही गुजरकर अश्लील फब्तियां कंसते हैं। गाली-गलौच करते हैं। इससे परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा- शाम 7 बजे के बाद बहू-बेटी को निकलने नहीं देते। एक तरह से यह पूरा क्षेत्र शराबियों के हवाले हो गया है।
महिलाओं ने बताया तीन साल से परेशान हैं। हर रोज देर रात तक उनकी महफिल जमती है। नॉनवेज की दुकानें खुलने से भी देर रात तक भीड़ रहती है।
शाम 5 से 9 बजे तक सड़क ही जाम हो जाती है। कई बार शराबी खाली बोतलें घरों की दीवारों या कैंपस में फोड़कर चले जाते हैं। इससे बच्चे घायल हो चुके हैं। शराब दुकान और शराबियों से तंग आकर महिलाओं ने अब मार्निंग वॉक तक छोड़ दिया है। शाम को भी वे वहां से नहीं गुजरतीं। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours