https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / politics / Will ensure 50 percent participation of women in every program

हर कार्यक्रम में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करूंगी : नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी ने कहा-

29-01-2023 : 12:49 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर

नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा का कहना है कि वे कांग्रेस से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए हर माह कार्यक्रम आयोजित करेंगी। पार्टी के कार्यक्रमों में महिलाओं की कम से कम 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करूंगी। नई मतदाताओं को भी पार्टी से जोड़ने के लिए योजना बनाई जाएंगी। 


30 वर्षीय पेशे से एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा शहर कांग्रेस के सबसे प्रतिष्ठित शुक्ला परिवार से हैं। वे पं. कृपाशंकर शुक्ला की पोती हैं और पूर्व पार्षद स्व. अनिल शुक्ला की बेटी हैं। अब तक सबसे कम उम्र की महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल करने वाली साक्षी के मन में महिला कांग्रेस को बहुत क्रियाशील बनाने की प्रबल इच्छा है। वें बताती हैं कि महिलाओं के मुद्दों पर लगातार चिंतन करती हैं और मानती है कि हर मुद्दे से महिलाएं भी प्रभावित होती हैं इसलिए कोशिश करूंगी कि महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा नजदीक जाकर उनकी समस्याओं को हल करूं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के नाते वें पार्टी के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत कराने का प्रयास करेंगी, ताकि उन्हें भी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलें। साक्षी शुक्ला ने बताया कि इसके लिए मैंने सोचा है कि हर माह महिलाओं के लिए कोई न कोई कार्यक्रम किया जाएगा जिसका आयोजन और संचालन महिलाएं ही करेंगी और इनमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आज सारे दल महिलाओं की समस्याओं की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें हल कोई नहीं करना चाहता। इसलिए महिला कांग्रेस इस दिशा में ठोस कार्य करेगी। इसके अलावा, महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉकवार कमेटियां बनाकर उन्हें सक्रिय किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि नई महिला मतदाताओं को कांग्रेस के करीब लाने के लिए पार्टी की रीति-नीतियों की जानकारियां देने के लिए कार्यक्रम होंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम महिलाओं को ही झेलना पड़ रहा है। न केवल महंगाई बल्कि महिलाओं के प्रति अपराध भी बढ़ गए हैं। सरकार आंकड़े छिपा रही हैं, लेकिन हकीकत ये है कि आज इंदौर ही नहीं, प्रदेश भर में महिलाएं प्रताड़ना की शिकार हैं। वे खुद एडवोकेट हैं, इस लिहाज से महिलाओं को कानूनी मदद दिलवाने का कार्य करेंगी ताकि वे अपने हक के लिए लड़ सकें। महिला अपराधों के विरोध में शहर में एक बड़ा आंदोलन करने की भी योजना है। कुल मिलाकर ये कि महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय बनाकर और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर वे महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ेंगी और उन्हें अहसास दिलाएंगी कि वे अकेली नहीं हैं, महिला कांग्रेस उनके साथ हैं।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़