Download Our App from
Hindi News / politics / WILL CELEBRATE PM MODI BIRTHDAY AS SEVA PAKHWADA
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर कार्यसमिति की बैठक हुई। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यसमिति की बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े के रुप में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चलाए जाएंगे, जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण व रक्तदान अभियान चलाया जाएगा, साथ ही सभी मंडलों एवं वार्डों में स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं साइकिल वितरण के साथ ही अन्य सहायता दी जाएगी। प्रत्येक मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही तालाब, बावड़ी एवं जल स्त्रोतों की सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत को दर्शाते हुए आत्मनिर्भर भारत पर आधारित कार्यक्रम भी किए जाएंगे। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की महाविजय पर जनता का आभार प्रस्ताव नगर महामंत्री संदीप दुबे ने रखा, जिसे नगर उपाध्यक्ष योगेश गेंदर की सहमति से बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ओम की ध्वनि से पारित किया। राजनीतिक प्रस्ताव नगर उपाध्यक्ष नारायण पटेल ने रखा जिसे मनदीप सिंह बाजवा के समर्थन से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ओम की ध्वनि से उसे भी पारित किया।
बैठक को नगर प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे और आभार नगर मंत्री वैभव शुक्ला ने माना।
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मधु वर्मा, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, दीपक जैन टीनू, सविता अखंड, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, नारायण पटेल, मुकेश मंगल, गायत्री गोगड़े, प्रणव मंडल, माधुरी जायसवाल, ज्योति पंडित, अनिता व्यास सहित नगर कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा मोर्चा रक्तदान शिविर के साथ कृत्रिम अंग वितरित करेगा
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को हम सभी कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर उनके जन्मदिवस को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं। युवा मोर्चा द्वारा जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित कर सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे।
सभी बूथों पर लक्ष्य निर्धारित कर पौधारोपण किया जाएगा। सेवा पखवाड़े के समापन पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है, सभी कार्यकर्ता बापू के सिद्धांत, स्वदेशी, खादी स्वावलंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours