Download Our App from
Hindi News / politics / What after Prime Minister Narendra Modis visit to Ujjain
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर के उज्जैन दौरे के बाद प्रदेश भाजपा पूरी तरह चुनावी चालें चलने लगेगी। सत्ता और संगठन दोनों चुनावी मोड पर आ गए हैं और अब सारे समीकरण चुनाव के गणित से तय होंगे। सूत्रों का कहना है मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान न केवल निगम-मंडलों में नियुक्ति करेंगे बल्कि मंत्रिमंडल में फेरबदल भी। हालांकि किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा।
अगले वर्ष अंत में विधानसभा चुनाव है। मंत्रिमंडल का विस्तार में कई मंत्रियों के पर कतरे जा सकते हैं। अच्छा परफारमेंस नहीं देने वाले मंत्रियों को कम महत्व के विभाग देकर उनका वजन कम किया जाएगा। संकेत हैं अगले दो महीने प्रदेश में सत्ता व संगठन के लिए कई बदलाव वाले हो सकते हैं। फेरबदल केवल सत्ता में नहीं होगा, संगठन से भी उन नेताओं को विदा करने की तैयारी है जो टिकट के दावेदार हैं। निष्क्रिय नेताओं की जगह नए चेहरे आएंगे। कई पदाधिकारी ऐसे हैं ,जो संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर तो हैं ही, साथ ही विधायक और सांसद भी हैं। कई चेहरे ऐसे भी हैं जो बीता चुनाव हारने के बावजूद प्रदेश कार्यसमिति में जगह पा गए। ऐसे चेहरों पर जल्द फैसला होगा। इनसे पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्दांत पर सवाल खड़े होते रहते हैं।
अभी सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सासंद संध्या राय, गजेंद्र पटेल के अलावा विधायक बहादुरसिंह सोंधिया भी प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश मंत्री पद पर दो विधायक नंंिदनी मराबी और मनीषा सिंह हैं। प्रदेश महामंत्री सांसद कविता पाटीदार और विधायक हरीशंकर खटीक बने हुए हैं। इनमें से कई चेहरों को संगठन से मुक्त किया जा सकता है। पार्टी में इस बात पर सहमति है अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे के बाद नियुक्ति की शुरुआत हो जाएगी। निगम मंडलों में उन्हें तवज्जो मिलेगी, जिन्हें मजबूत दावेदारी के बाद भी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के टिकट नहीं दिए जा सके। उनके अनुभव व वरिष्ठता का भी ध्यान रखा जाएगा।
चार विधायक बन सकते हैं मंत्री
मंत्रिमंडल में अभी चार पद खाली हैं। फेरबदल मेंं चुनाव में एक साल बाकी रहने से चारों पद भर दिए जाएंगे। जो नाम सामने आए हैं, वो प्रदेश के चारों अंचलों के हैं। इनमें मालवा से सुलोचना रावत, मध्यभारत से रामपाल सिंह, विंध्य से राजेंद्र शुक्ल और महाकौशल से संजय पाठक शामिल हैं। हालांकि कई अन्य विधायकों की भी दावेदारी है। मंत्रियों के नामों पर संगठन के साथ संघ की भी राय ली जाएगी।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours