Download Our App from
Hindi News / politics / Wake up leaders for Rahul Gandhis visit
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले में कब आएगी, तय नहीं है, लेकिन पार्टी के नेता इस मामले में नेताओं को जगाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। एक ओर 12 अक्टूबर को कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने की योजना है तो दूसरी ओर आज शहर कांग्रेस के पदाधिकारी बैठकर यात्रा की रूपरेखा तय करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जीतोड़ कोशिश में जुटे हैं। यात्रा का कोई अधिकृत कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है, लेकिन यात्रा के प्रति नेताओं में उत्साह जगाने के लिए नेता जतन कर रहे हैं। कांग्रेस के मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्रसिंह यादव के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस यात्रा का एक उद्देश्य ये भी है कि इसके जरिए राहुल की पदयात्रा को लेकर चर्चा होगी और निमंत्रण भी दिया जाएगा। उधर, शहर कांग्रेस की आज दोपहर बरसाना गार्डन में बैठक होगी, जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा होगी। नगराध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि इसमें यात्रा की प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा होगी। अभी कोई विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours