Download Our App from
Hindi News / State / up-election-2022-priyanka-gandhi-meets-bjp-supporters-
खुलासा फर्स्ट...लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पाटिर्यों के नेताओं का प्रचार प्रसार लगातार जारी है। इस बीच मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रास्ते में बीजेपी समर्थकों से मुलाकात हुई। प्रियंका ने ना सिर्फ उनसे हाथ मिलाया बल्कि प्रचार सामग्री भी दी। बीजेपी समर्थक भी प्रियंका के साथ शालीनता से मिलते हुए नजर आए और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला ब्रेसलेट मांगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल ये सभी कार्यकर्ता बीजेपी की रैली से लौट रहे थे....तभी उनको रास्ते में प्रियंका गांधी नजर आई। रैली से लौट रहे लोगों ने जब प्रियंका गांधी से घोषणा पत्र और लड़की हूं लड़ सकती हूं की प्रचार सामग्री लेने के लिए आवाज लगाई तो उन्होंने प्रचार सामग्री भी दी। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान बीजेपी समर्थको ने दीदी-दीदी वो ब्रेसलेट दे दो कहते हुए लड़की हूं लड़ सकती हूं का प्रियंका से ब्रेसलेट मांगा। प्रियंका गांधी ने भी पूरी विनम्रता से उन सबको सामग्री दी और सारे घोषणा पत्र भी दिए।
कांग्रेस पार्टी ने भी इसे बेहद दुर्लभ तस्वीर बताते हुए वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ''राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। वीडियो से स्पष्ट है जनता को 'गर्मी' और 'चर्बी' निकालने वाले नहीं, 'भर्ती' निकालने वाले चाहिए।
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours