Download Our App from
Hindi News / State / up-chunav-2022 cm-clothes-are-like-iron-rust-dimple-yadav-
खुलासा फर्स्ट...कौशांबी। उत्तर प्रदेश चुनावों के बीच पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुक्रवार को कौशांबी जनपद की सिराथू सीट पर प्रचार के लिए पहुंची। यहां रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए एक विवादित बयान दे डाला। डिंपल ने यह बयान योगी आदित्नाथ के कपड़ों को लेकर दिया।
डिंपल ने मंच से सवाल किया कि लोहे में लगी जंग का रंग कैसा होता है, जिस रंग के मुख्यमंत्री कपड़े पहनते है वैसा होता है। ऐसे जंग वाले मुख्यमंत्री को हटाने का समय आ गया है। ऐसे मुख्यमंत्री को लाना है जो यूपी को विकास के पथ पर आगे ले जाएं।डिंपल यादव ने कहा कि सिराथू के बेटे ने तो धोखा दे दिया। लेकिन अब सिराथू की जनता बहू को मौका देने वाली है। पल्लवी जी जो पढ़ी लिखी हैं और जमीन से जुड़ी है वह जमीन पर तो बैठ जाएंगी और आत्मसम्मान को कायम रखेंगी। हालांकि पल्लवी कभी भी स्टूल पर नहीं बैठेंगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता साइकिल को इतने वोट देगी की उप मुख्यमंत्री भी शर्मिंदा हो जाएंगे। यह लोग समाजवादी पार्टी सरकार में गुंडागर्दी की बात करते हैं, लेकिन ऐसी सरकार आपने नहीं देखी होगी जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम ने खुद पर लगे मुकदमे हटाए हों। जनता ऐसी सरकार बनाने जा रही है जो नौकरी देगी, महिला सुरक्षा देगी और सभी का विकास करेगी। महिला सुरक्षा को लेकर मौजूदा सरकार जो दावा करती है वह झूठा है। डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव पल्लवी जी का ही चुनाव नहीं है यह हमारा(डिंपल यादव) का भी चुनाव है। आप लोग मेरा सम्मान रखेंगे या नहीं। यह पहला प्रचार है और वादा चाहिए कि आप पल्लवी को जिताकर भेजेंगी।
डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है। सपा सरकार आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेगा। इसी के साथ बेटियों को कन्या विद्याधन और बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रसव के समय 15 हजार की राशि दी जाएगी। बेटियों की शिक्षा केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त की जाएगी। महिलाओं को जो पेंशन मिलती थी वह बढ़ाकर 18000 रुपए प्रतिमाह की जाएगी। जिन किसानों की मृत्यु सांड के द्वारा हुई है उनको भी 5 लाख की सहायता दी जाएगी। दो पहिया वाहन मालिकों को दो लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours