Download Our App from
Hindi News / politics / Today is the last day of NDA in Bihar
एजेंसी… पटना
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर मिल रही है। खबर ये है कि बिहार में एनडीए खत्म हो गया है। यानी बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए हैं। सिर्फ ऐलान होना बाकी है। एक समाचार चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्लारी ने यह दावा किया है। भेल्लारी ने कहा बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए हैं। मंगलवार को ऐलान भी हो जाएगा।
दरअसल, पिछले दो दिनों से बिहार की सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है बिहार में कभी भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है। एक बार फिर नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर आरजेडी के साथ जा सकते हैं। तेजस्वी के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बना सकते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
नीतीश नहीं नाश कुमार
कभी नीतीश के साथ खास रहे अजय आलोक ने भी दावा किया ये तो सच है बिहार में सरकार बदलने वाली है लेकिन सरकार का मुखिया नहीं बदलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा ये तो ‘नाश कुमार’ बन गए हैं। अजय आलोक ने कहा कि सरकार तो बदलने दीजिए, फिर देखिएगा असली खेला। अजय आलोक ने कहा कि एनडीए से बाहर निकलने का फैसला लेना नीतीश कुमार के लिए आसान भी नहीं हैं।
सिर्फ मीडिया में चर्चा
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा जो भी चर्चा है, वह सिर्फ और सिर्फ मीडिया में ही है। आज भी हम लोग एनडीए में हैं और बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार चल रही है। जब उनसे पूछा गया क्या नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हुई है ? उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं है। वहीं, तेजस्वी और नीतीश की बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इसके बारे में भी पता नहीं है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष, दोनों के बीच विकास के मुद्दे पर अक्सर बातें होती रहती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता माधव आनंद से पूछा गया क्या रविवार को नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को फोन किया था ? उन्होंने भी कहा जानकारी नहीं है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक करने वाली है? इस पर उन्होंने कहा कि बिहार के बदलते सियासी समीकरण को देखते हुए विधनमंडल दल की बैठक बुलाई गई हैं। पार्टी समय-समय पर बैठक करते रहती है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours