https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / politics / This time we have to make the slogan of 200 crosses meaningful Gaurav Randive

अबकी बार 200 पार के नारे को सार्थक करना है : गौरव रणदिवे : भाजपा की नगर कार्यसमिति बैठक

31-01-2023 : 01:40 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इस बार जीत के लिए पार्टी शक्ति केंद्रों की रणनीति पर काम करेगी। एक शक्ति केंद्र में 5 से 6 बूथ सम्मिलित होंगे और एक शक्ति केंद्र में पांच कार्यकर्ताओं की टोली शामिल होगी। मंडल पदाधिकारियों में से एक पदाधिकारी शक्ति केंद्र का प्रभारी होगा। 


सोमवार को इंदौर में आयोजित नगर कार्यसमिति की बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि इस बार भाजपा नए प्रयोगों के साथ जनता के बीच जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 25 फरवरी के पहले ही शक्ति केंद्रों का गठन कर लिया जाएगा ताकि बूथ स्तर तक पार्टी और सशक्त हो। पार्टी को पोलिंग बूथ तक और सशक्त कर हमें अबकी बार 200 दिन 200 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जी-20 ऐसे दुनिया के 20 बड़े देशों का समूह है जो दुनियाभाजपा की नगर कार्यसमिति बैठक के 80 प्रतिशत संसाधनों का उपयोग करते हैं। आर्थिक मंदी के पश्चात 2007 में जी-20 का गठन किया गया तथा वित्तीय संस्थानों से निकालकर इसे राष्ट्राध्यक्षों को इसका प्रमुख बनाया गया। जिसका उद्देश्य विश्व में आर्थिक रूप से स्थिरता लाना एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा के लिए किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत देश के 50 शहरों में 200 बैठक होंगी जिससे विदेशों में अध्यात्म और विश्व बंधुत्व का संदेश जाएगा। 


आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रवासी भारतीय और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के पश्चात हम सभी का सीना 56 इंच का हुआ है इसके लिए हम प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने यह अक्सर इंदौर को दिया। इंदौरवासियों ने साबित किया है कि हम जो ठान लेते हैं वह कर के रहते हैं। एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान ने आजीवन सहयोग निधि तथा अन्य आर्थिक विषयों पर किया। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आगामी केंद्र व राज्य सरकार बजट पर अपने उद्बोधन में कहा कि जो भी टैक्स सरकार जनता से लेती है उसे जनता के एवं देश के विकास के लिए उपयोग करती है जिससे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। कार्यकर्ताओं को बजट को समझकर आम जनता को भी उसे अच्छे से समझाने का कार्य करना चाहिए।


विकास यात्रा के लिए बनाएंगे प्रभारी

सांसद शंकर लालवानी ने विकास यात्रा जो 5 से 25 फरवरी तक होने वाली है के विषय में कहा कि पार्टीद्वारा विधानसभा और वार्ड स्तर पर यात्रा को लेकर प्रभारी बनाए जाएंगे। यात्रा के दौरान भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाना और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों सम्मिलित करना है।


अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर ने अनुसूचित जाति कार्य विस्तार की योजनाएं एवं क्रियान्वयन जानकारी दी। नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने बूथ विस्तार के बारे में बताया।


यह रहे मौजूद | वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी,  विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, दिव्या गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनारायण यादव, मुद्रा शास्त्री, प्रमोद टंडन, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, सविता अखंड सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़