Download Our App from
Hindi News / politics / The youth are always ready to fight for the honor and glory of the country under any circumstances
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
विधानसभा तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कल कुशाभाऊ ठाकरे प्रतिमा से चितावद तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तेज बारिश में जगह-जगह कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा भी की जा रही थी, मानो जैसे युवाओं को स्वयं इंद्रदेव भी आशीर्वाद दे रहे हैं।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी विधायक विजयवर्गीय के साथ युवाओं का जोश बढ़ा रहे थे। आकाश विजयवर्गीय हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए काफिले को दिशा दे रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप बारिश में भी युवाओं का जुनून कम नहीं हुआ।
कई जगह बारिश के चलते तिरंगा यात्रा कैंसल कर दी गई थी, लेकिन विधानसभा 3 ने अपना कार्यक्रम यथावत रखा। इस दौरान विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि गिरती बारिश में भी यात्रा निकालकर हमने यह संदेश दिया कि चाहे जितनी भी जटिल परेशानी हो हम युवा देश की आन-बान और शान के लिए संघर्ष करने को सदैव तैयार हैं। इस दौरान विधायक विजयवर्गीय के साथ विधानसभा 3 के सभी पार्षद भी मौजूद थे।
शासकीय कर्मचारी और शिक्षक आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा
इंदौर | आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसके चलते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 12 अगस्त को जिले के कर्मचारी और शिक्षक कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। शासकीय कर्मचारी और शिक्षक शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे कलेक्टर कार्यालय से महाराणा प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक हरीश बोयत, अध्यक्ष रमेश यादव, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे, शासकीय लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे, शासकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भीमसिंह कुशवाह, मप्र शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आलोक परमार, जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा शामिल होंगे।
‘अंकुर अभियान’ में भी इंदौर अव्वल
इंदौर | स्वच्छता में नंबर वन रहने वाला इंदौर अब ‘अंकुर अभियान’ में भी नंबर वन रहा है। इंदौर के रहवासी ‘अंकुर अभियान’ में लगभग 2 लाख 80 हजार प्रथम फोटो अपलोड कर प्रदेश में सबसे आगे चल रहे हैं। इंदौर के बाद शिवपुरी जिले से एक लाख 93 हजार और भोपाल से एक लाख 80 हजार से अधिक पौधों की पहली फोटो अपलोड की गई है। प्रदेश के अब तक 13 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने अभियान में रजिस्ट्रेशन कर 31 लाख 24 हजार वायुदूत एप पर प्रथम फोटो अपलोड की है। प्रतिभागियों द्वारा 2 लाख 85 हजार द्वितीय फोटो और 45 हजार तृतीय फोटो अपलोड की गई हैं। 2 लाख 83 हजार 521 सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किए जा चुके हैं। ‘अंकुर अभियान’ में प्रथम फोटो अपलोड करने वाले वरीयता के आधार पर प्रथम 15 जिले - इंदौर, शिवपुरी, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मुरैना, धार, बुरहानपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर और रतलाम हैं। पंजीयन के आधार पर प्रथम 15 जिलों में- नर्मदापुरम, शिवपुरी, इंदौर, जबलपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, भोपाल, दतिया, खरगोन, सीधी, अशोकनगर, ग्वालियर, गुना, मुरैना और सागर जिला शामिल है।
विधानसभा दो में निकाली तिरंगा यात्रा
इंदौर | विधानसभा दो में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक रमेश मेंदोला के साथ हजारों युवा तिरंगा लेकर निकले, बरसते पानी में भी देशभक्ति का जज्बा दिखा। यात्रा की शुरुआत गौरी नगर चौराहा स्थित शहीद ज्ञानसिंह परिहार की प्रतिमा पर विधायक रमेश मेंदोला ने माल्यार्पण कर की। यहां से यात्रा मारुति नगर, बापट चौराहा होते हुए सयाजी चौराहे से भमोरी, अनूप टॉकीज चौराहा होते हुए पाटनीपुरा से नंदा नगर, जनता क्वार्टर से परदेसीपुरा से कनकेश्वरी माता मंदिर पर समाप्त हुई। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद राजेंद्र राठौड़, सोनाली परमार, संध्या जायसवाल, जीतू यादव, सुनीता चौखंडे, ज्योति पवार, पूजा पाटीदार, बालमुकुंद सोनी, मनोज मिश्रा, भाजपा महामंत्री सुधीर कोल्हे, धनराज राय, सोनू ठाकुर, वीरेंद्र यादव, चंदू कुंजीर, मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, पिंटू चौधरी, श्रीकांत दुबे, राहुल चौकसे, सतपाल खालसा, विजेंद्र परिहार सहित अन्य मौजूद थे।
शासकीय कर्मचारी और शिक्षक आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा
इंदौर | आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसके चलते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 12 अगस्त को जिले के कर्मचारी और शिक्षक कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। शासकीय कर्मचारी और शिक्षक शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे कलेक्टर कार्यालय से महाराणा प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक हरीश बोयत, अध्यक्ष रमेश यादव, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे, शासकीय लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे, शासकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भीमसिंह कुशवाह, मप्र शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आलोक परमार, जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा शामिल होंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान
इंदौर | इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उन्हें तिरंगा झंडा, शाल, श्रीफल देकर उनका मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इंदौर के तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों रकबचंद बावेल, दत्तात्रेय कापसे और मानकचंद मारू का उनके घर जाकर उनका सम्मान किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि आज हमें इन सेनानियों का सम्मान करने में गर्व महसूस हो रहा है, इन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और जेल गए और अंग्रेजों की यातनाएं सहकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिंडा, रमेश यादव उस्ताद, पीडी अग्रवाल, जया तिवारी, प्रकाश पटेल, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलीम, सत्यनारायण सलवाड़िया और जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।
भव्य तिरंगा यात्रा आज, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
इंदौर | जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर विधानसभा-5 और नगर पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी तारतम्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 10 से 15 अगस्त तक नगर में आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत 12 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। यात्रा राजमोहल्ला चौराहा स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह प्रतिमा से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर जवाहर मार्ग होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त होगी, जहां मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बंगाली फ्लायओवर का लोकार्पण भी करेंगे। बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, सभापति मुन्नालाल यादव सहित नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजयुमों नेताओं का जोरदार स्वागत
इंदौर | भरतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या, राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के एक दिनी प्रवास पर इंदौर पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र 2 युवा मोर्चा नेता निक्की राय, रोहित चौधरी, चेतन भाटी, सन्नी गवली, मनीष कुमावत, लोकेश कोल, अमन पटवारी के द्वारा स्वागत किया गया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours