Download Our App from
Hindi News / politics / The slogan of Allah Hu Akbar from the platform of Congress
एजेंसी… राजकोट
राजकोट-ईस्ट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव बैठ हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंच से अल्लाह- हू-अकबर के नारे भी लगाए। अब इसको लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। राजकोट ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी ने इसपर आपत्ति जताते हुए इसे हिंदुओं की भावना आहत करने वाला बयान बताया।
गलियों में प्रचार क्यों कर रहे प्रधानमंत्री : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा पीएम मोदी गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं। ये स्थिति उत्पन्न हुई क्योंकि भाजपा ने राज्य के लिए काम नहीं किया। मोरबी में 135 लोगों की मौत की घटना की कोई जांच नहीं हुई। यदि आप हमें वोट देते हैं, तो भाजपा आत्मनिरीक्षण करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
लोकतंत्र को जिंदा रखा : खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के देदियापाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता तो हम आज लोकतंत्र नहीं देख पाते।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours