Download Our App from
Hindi News / politics / Take your policies to the masses
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
आम आदमी पार्टी का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें इंदौर संभाग के सभी आठ जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। प्रदेश चुनाव प्रभारी दिल्ली विधायक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष सिसोदिया पर लुकआउट नोटिस जारी करना केंद्र सरकार की अपरिपक्वता को दर्शाता है। सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री है कोई अपराधी नहीं जो देश छोड़कर भाग जाए। केंद्र सरकार कितनी भी ज्यादती कर ले, लेकिन सभी आरोप गलत साबित होंगे, हम सीबीआई ओर ईडी से डरने वाले लोग नहीं है।
प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली गुड गवर्नेस मॉडल ने शिक्षा,स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सफलता पाई, वहीं मध्यप्रदेश सरकार 35000 सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है। पूरा प्रदेश भ्रष्ट्राचार का गढ़ बन गया है, जनता इस बार बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी को एक ईमानदार विकल्प के रूप में चुनेगी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्यक्ष, अक्षय हुंका, पीयूष जोशी ,कमल गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours