https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / politics / Shivraj government failed to stop women harassment

महिला उत्पीड़न रोकने में विफल शिवराज सरकार : बीजेपी ने मप्र को आदिवासियों के प्रति अपराध में नंबर वन बनाया : कमलनाथ

26-02-2023 : 02:07 pm ||

खुलासा फर्स्ट… भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर के बी एम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्त शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक बयान में उन्होंने कहा शर्मा के निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। मप्र में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शिवराज सरकार में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं प्राचार्य को दिन दहाड़े पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।  वे 80 से 90 प्रतिशत झुलस गई, 4 दिन जीवन के लिए संघर्ष किया और अंततः प्राण त्याग दिए।


कमलनाथ ने कहा आरोपी के संबंध में प्राचार्य ने पुलिस को लिखित शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस पुलिसिया लापरवाही की क़ीमत शर्मा को जान गंवाकर चुकानी पड़ी। सरकार की यह असंवेदनहीनता तब है जब 18 वर्षों में मप्र महिला अत्याचार, बलात्कार में देश में निरंतर प्रथम स्थान पर आता रहा है। सिमरोल क्षेत्र की घटना अत्यधिक ह्रदय विदारक एवं पीड़ादायी है। प्रदेश की बेटी का ऐसा अंत मन और ह्रदय द्रवित करने वाला है। महिलाओं की यह स्थिति शर्म से नजरें झुका देती हैं। एक भद्र महिला को दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर जला देना कोई साधारण घटना नहीं। 


इंदौर की यह बड़ी घटना है। माफिया और अपराधी प्रदेश में बेखौफ हैं। प्रदेश के हालत बदतर हो रहे है। यह प्रदेश में महिला सुरक्षा के दयनीय हालत बताती है। तीन-चार साल की अबोध बालिका से लेकर वरिष्ठ महिला नागरिक तक कोई सुरक्षित नहीं है। आदिवासी महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म हो रहे हैं।आदिवासियों पर अत्याचार रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। गैंग रेप के मामले में मध्यप्रदेश सालों से पहले स्थान पर है। मप्र महिला आत्महत्या में  नंबर 1 है और अब तो बाल अपराध में नंबर 1 आ रहा है। मप्र आदिवासी अपराध में शीर्ष पर हैं। सर्वाधिक दलित अपराध वाले राज्यों में मप्र शामिल है। 


18 साल कम नहीं होते

कमलनाथ ने कहा मप्र की संस्कृति, मप्र के संस्कार, मप्र की मिट्टी और उसकी जड़ों से जुड़े होने की  केवल नाटक-नौटंकी रोज करने वाली सरकार 18 साल से महिलाओं, बच्चों और वंचितों की अस्मिता को क्यों नहीं सुरक्षित रख पा रही है ? क्या 18 साल व्यवस्था बनाने के लिये कम होते हैं? भाजपा सरकार को प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता और मध्यप्रदेश के सम्मान की रत्ती भर भी चिंता होती तो पद त्याग कर घर बैठ जाना चाहिए था परंतु लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से सत्ता हड़पने वालों से सुराज और सुशाशन की उम्मीद बेमानी है। ऐसी सरकार को आगामी चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़