Download Our App from
Hindi News / State / russia-ukraine-war indian-student-from-ukraine-continue-to-return-by-air-india-flights
नई दिल्ली। यूक्रेन से फंसे भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए आज एयर इंडिया का का पहला विमान 219 नागरिकों को लेकर रोमानिया से रवाना हो चुका है। फ्लाइट शाम करीब साढ़े छह बजे मुंबई में उतरेगी। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद पूर्व सोवियत गणराज्य से भारत की यह पहली फ्लाइट है। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह विमान मुंबई शाम 4 बजे पहुंचेगा। इसके बाद एक फ्लाइट दिल्ली के लिए भी रवाना होगी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूँ।
एयरपोर्ट पर होगी सभी की जांच
भारत सरकार के नियमों के मुताबिक सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का एयरपोर्ट पर तापमान जांचा जाएगा। यात्रियों के वैक्सीन डोज या आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की जाएगी। इन दोनों दस्तावेजों के ना होने पर यात्रियों का आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड और हंगरी के रास्ते वापस लाया जा रहा है।
छात्रों को दी जा रही सलाह
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह रोमानिया और हंगरी से आने वाले रूट को निर्धारित करने का काम कर रहा है। अभी अधिकारियों की टीम उझोरोद के पास चोप-जाहोनी हंगरी सीमा, चेर्नीवत्सी के पास पोरब्ने-सीरेत रोमानियाई सीमा चौकियों पर पहुंच रही है। दूतावास ने कहा कि इन सीमा चेक पोस्ट के करीब रह रहे भारतीय नागरिकों को इस बारे में एडवाइज दी जाती है।
हिम्मत से हमारी पुरानी यारी
एयर इंडिया की तरफ से भी एक संदेश शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिम्मत से हमारी पुरानी यारी है। जानकारी दी गई है कि आज यूक्रेन के लिए एयर इंडिया की चार फ्लाइट संचालित होने जा रही हैं। इस कड़ी में दो फ्लाइटें तो दिल्ली से बुखारेस्ट के लिए रवाना होंगी, वहीं एक फ्लाइट बुडापेस्टो जाएगी और एक मुंबई से बुखारेस्ट के लिए रवाना की जाएगी। पहला विमान रोमानिया से 470 भारतीय छात्र को लेकर रवाना होगा। यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं के माध्यम से भारतीयों को निकालने का कदम राष्ट्रपति पुतिन के पीएम मोदी को आश्वासन के बाद लिया गया है। रूसी बलों को भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। निकासी पूर्वी यूरोपीय राजधानियों में पहुंच जाएंगे, उसके तुरंत बाद समय तय कर लिया जाएगा। वहीं कीव में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours