Download Our App from
Hindi News / politics / Petlawad Municipal Council Elections
सुरेश मुलेवा। खुलासा फर्स्ट झाबुआ
पेटलावद नगर परिषद चुनाव के लिए विगत दो दिन पहले मतदान संपन्न हुए थे। इसके बाद कल इस चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। कल सुबह 9 बजे मतणगना होगी। उससे पहले हम आपको हमारे सोर्स और प्रमुख पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों से चर्चा कर जुटाए आंकड़ो और मतदाताओं से बातचीत के बाद पेटलावद के 15 वार्डो में किसकी जीत हो सकती है यह आपको बताने जा रहे है। हालांकि यह नतीजें अंतिम नतीजें नही है, ये केवल अनुमान के मुताबिक निकाले गए नतीजे है, इनमें फेरबदल संभव है।
हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक पेटलावद में भाजपा को 10 से 11 सीट मिल रही है और कांग्रेस को 1 से 2 साीट मिलती दिखाई दे रही है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जो टक्कर दोनो पार्टियों को दी थी, उसके बाद यहां उन्हें 2 से 3 सीट मिल रही है। हालांकि फायनल नतीजें कल आएंगे। चुनाव में कौन बाजी मारेगा, किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा व किसको मायूस होना होगा, ये अटकलें आज दूर हो जाएंगी।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours