Download Our App from
Hindi News / indore / Our history is of struggle and of development through struggle
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर निगम मुख्यालय प्रांगण में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयुक्त प्रतिभा पाल, सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। नगर निगम में घ्वजारोहण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, अपने आप में एक संस्कृति है, जो आदि काल से दुनिया को दिशा देती आई है, ब्रिटिश दस्तावेजों में उल्लेख है कि दुनिया का सबसे ज्यादा व्यापार भारत करता था, हमारा इतिहास संघर्ष का और संघर्ष से विकास का है।
उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम इंदौर की वायु की शुद्धता के लिए शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में व्यापक स्तर पर सुधार करने का प्रयास करेंगे, साथ ही निगम द्वारा प्रदाय मूलभूत सुविधाओं को शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतें इंदौर 311 एप दर्ज ना करना पड़ें। इंदौर का समुद्ध विकास के साथ ही इंदौर को रोजगार का हब बनाएं, इसके लिए जरूरी है कि शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों में समन्वय कर शहर विकास कर इंदौर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपनों के शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
डीजल से इलेक्ट्रिक बने वाहन
निगम वर्कशॉप में स्टार्टअप कंपनी के सहयोग से डीजल से इलेक्ट्रीक वाहन बनाए गए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम वर्कशॉप में स्टार्टअप कंपनी के अविनाश सोनी, रचित मिश्रा के सहयोग से मॉडल के तौर पर निगम के पुराने डोर टू डोर कचरा संग्रहण डीजल वाहन को इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित कर बनाए वाहन का शुभारंभ किया। इसमें महापौर ने निगम प्रांगण में सफर भी किया।
उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान
महापौर भार्गव, सभापति यादव, आयुक्त पाल व अन्य अतिथियों द्वारा स्वच्छता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सफाई दीदी का शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही निगम में उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारियों-कर्मचारियो को मोमेंट और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें जोन 8 की जोनल अधिकारी परागी गोयल, निर्माता हिंडोलिया, मनीषा अग्रवाल सहित 50 से अधिक निगम अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours