Download Our App from
Hindi News / indore / Online exam based on Ramayana in October
खुलासा फर्स्ट… इंदौर/भोपाल
संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा प्रदेश में रामायण पर आधारित आनंद के धाम c पर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा। इसमें कोई भी ऑनलाइन पंजीयन कराने के साथ शामिल हो सकेगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले को शासन द्वारा विमान से अयोध्या श्रीराम मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे।
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि संस्कृति विभाग जन-जन तक श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान राम के जीवन चरित्र पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण पर आधारित विशेष परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा। मंत्री ठाकुर ने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें शामिल होने के लिए मापदंड निर्धारित नहीं किए गए हैं। कोई भी नौवीं उत्तीर्ण व्यक्ति ऑनलाइन अपना पंजीयन कर परीक्षा में शामिल हो सकता है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि रामकथा तो हम बहुत सुनते हैं, लेकिन राम की नहीं सुनते। यदि जनमानस भगवान श्रीराम की सुनने लग जाए तो विश्व का कल्याण हो जाए। सभी को भगवान श्रीराम का चरित्र, सद्गुणों और आचरण को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। मंत्री ठाकुर ने कहा कि रामचरित मानस के अयोध्याकांड पर आधारित ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर होगी। मंत्री ठाकुर ने प्रदेशवासियों से वेबसाइट पर 101 रुपए पंजीयन शुल्क जमा करके प्रतिभागी बनने का आग्रह किया। मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाएं और रामानुरागी राष्ट्र भक्त होने का आदर्श प्रस्तुत करें।
लेखकों का सम्मान
तुलसी जयंती के अवसर पर मंत्री ठाकुर ने तुलसी मानस भारती के प्रतिष्ठित लेखकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने सुखरानी देवी सर्राफ स्मृति पुरस्कार 2021-22 से भोपाल के सुरेश जैन (आईएएस) और रमा अवस्थी महिला लेखिका पुरस्कार 2021-22 से भोपाल की अलका नेमा को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मंत्री ठाकुर ने रामकथा का वाचन कर रही दीदी मंदाकिनी रामकिंकर का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन भी किया। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कहा कि तुलसी जयंती पर तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा पांच दिवसीय तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दीदी मंदाकिनी रामकिंकर द्वारा श्री राम कथा सुनाई जा रही है। संयोजक राजेंद्र शर्मा और सचिव कैलाश जोशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours