Download Our App from
Hindi News / politics / Need to take steps to bring India together Rahul
एजेंसी… नई दिल्ली
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा आज नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। कांग्रेस की ओऱ से शुक्रवार को कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन का आगाज़ हो चुका है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर इस यात्रा में चल रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह करीब सवा सात बजे नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से हुई। इस दौरान राहुल गांधी उनके साथ कांग्रेस समर्थक और अन्य मौजूद रहे।
पदयात्रा सुबह 10 बजे पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे मीडिया कर्मियों राहुल गांधी मिलेंगे। शाम बजे पदयात्रा पुनःप्रारंभ होगी। जबकि शाम सात बजे यात्रा कन्याकुमारी के अज्हागियामंडपम जंक्शन पहुंचेगी। आज रात यात्रा का विश्राम मुलगुमूडु में आईसीएस ग्राउंड में होगा।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद कहा कि ऐसा क्यों है कि आजादी के इतने सालों बाद हमें इसकी जरूरत महसूस हो रही है। न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि लाखों-करोड़ों को भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस हो रहे हैं। देश में ऐसा क्या हो रहा है कि लाखों लोगों को लगता है कि भारत को एक साथ लाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। वहीं जयराम रमेश ने कहा था कि एक दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। भारतीय राजनीति का में यह एक टर्निंग पॉइंट है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours