https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / sports / Madhya Pradesh won 2 more gold

मध्य प्रदेश ने जीते 2 और स्वर्ण : कैनोए सलालम में पदक...कबड्‌डी में मिली निराशा

08-02-2023 : 12:52 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर/ उज्जैन/महेश्वर

महेश्वर के सहस्रधारा में पवित्र नर्मदा नदी की गोद में आयोजित कैनोए सलालम इवेंट में मध्य प्रदेश ने क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने प्रभावशाली ढंग से दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। भारोत्तोलन में जहां अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों ने दो स्वर्ण जीते। वहीं कबड्डी में मप्र के लड़के और लड़कियों को हार मिली।


कैनोए सलालम में लड़कों के वर्ग में प्रद्युम्न सिंह राठौर ने बाजी मारी थी, जबकि लड़कियों के वर्ग में मानसी बाथम विजयी रही थीं। अब मंगलवार को लड़कों के वर्ग में विशाल शर्मा और लड़कियों के वर्ग में भूमि बघेल ने वही सफलता दोहराई है। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार ने छह साल पहले घोषणा की थी कि महेश्वर अब भारत का पहला वाटर सलालम सेंटर बन गया है। राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की देखरेख में तब से लेकर आज तक इस आयोजन स्थल में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि मप्र ने कैनोए स्लालोम में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। 


विशाल ने सी कैटेगरी में 80.870 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) ने 521.400 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में भूमि बघेल ने 90.060 सेकेंड के साथ सोना जीता। नगादी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 272.670 सेकेंड के साथ दूसरे और जान्हवी रायकवार (महाराष्ट्र) 398.600 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


कबड्‌डी में मध्यप्रदेश की लड़कियों के हाथ लगी निराशा

अभय प्रशाल में जारी लड़कियों के कबड्डी मैच में हालांकि मध्य प्रदेश को निराश हाथ लगी। महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए में मेजबान टीम 48-27 से हराया। लड़कों के ग्रुप ए के मुकाबले में राजस्थान ने बिहार को 46-36 के अंतर से हराया, जबकि हरियाणा ने ग्रुप बी में चंडीगढ़ को 78-21 के अंतर से बुरी तरह रौंद दिया। लड़कियों के वर्ग मे ग्रुप बी में प. बंगाल ने चंडीगढ़ को 40-30 से हराया, जबकि लड़कियों के ग्रुप ए में हरियाणा ने तेलंगाना पर 62-18 के अंतर से भारी-भरकम विजय पाई। लड़कों के ग्रुप एक में बिहार और मध्य प्रदेश के बीच रोमांचक भिड़ंत हुए, जिसमें बिहार को 52-41 से जीत मिली। लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को ग्रुप बी मुकाबले में 56-31 से हराया जबकि लड़कियों के वर्घ में हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप बी में बिहार को 47-26 से हराया।


भारोत्तोलन

61 किग्रा - 1. शंकर लापुंग (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच - 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 140 किग्रा, कुल - 248 किग्रा, 2. सिद्धांत गोगोई (असम) स्नैच - 110 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-133 किग्रा, कुल - 243 किग्रा, 3. शुभम कालभोर (महाराष्ट्र) स्नैच - 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -132 किग्रा, कुल - 240 किग्रा


लड़कों के मुकाबले

67 किग्रा- 1. टी. माधवन (तमिलनाडु) स्नैच - 125 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 156 किग्रा कुल - 281 किग्रा, 2. मार्कियो तारियो (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच- 119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 150 किग्रा, कुल - 269 किग्रा, 3.  बेंगिया तानी (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच- 117 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 150 किग्रा, कुल - 267 किग्रा


कबड्डी

लड़कों के मैच : ग्रुप ए के मुकाबले में राजस्थान ने बिहार को 46-36 से हराया, हरियाणा ने ग्रुप बी में चंडीगढ़ को 78-21 से हराया, ग्रुप ए में बिहार ने मप्र को 52-41 से हराया, हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को ग्रुप बी मुकाबले में 56-31 से हराया।


लड़कियों के मैच : महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए मैच में मध्य प्रदेश को 48-27 से हराया, ग्रुप बी में प बंगाल ने चंडीगढ़ को 40-30 से हराया, ग्रुप ए में हरियाणा ने तेलंगाना को 62-18 से हराया, हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप बी में बिहार को 47-26 से हराया


लड़कियों के मुकाबले

49 किग्रा

1. पंचामी सोनोवाल (असम), कुल 154 किग्रा (स्नैच 65, क्लीन एंड जर्क 89 किग्रा), 2. रितिका वी. (तमिलनाडु) कुल 153 किग्रा (स्नैच 68, क्लीन एंड जर्क 85 किग्रा), 3. कोयेल बार (प बंगाल) कुल 147 किग्रा (स्नैच 64, क्लीन एंड जर्क 83 किग्रा)


55 किग्रा

1. बोनी मांगख्या (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच -74 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -102 किग्रा, कुल -176 किग्रा, 2.एल नीलम देवी (मणिपुर) स्नैच - 76 किग्रा क्लीन एंड जर्क - 95 किग्रा कुल - 171 किग्रा, 3. मीना सांता (ओडिशा) स्नैच - 75 किग्रा क्लीन एंड जर्क - 93 किग्रा कुल - 165 किग्रा


कैनोए सलालम 

लड़कों का मुकाबला

सी1-1. विशाल वर्मा (मप्र) 80.870 सेकेंड, 2. कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकेंड, 3. वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) 521. 400 सेकेंड


लड़कियों का मुकाबला 

के1- 1. भूमि बघेल (मप्र) 90.060 सेकेंड, 2. नगादी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 272.670, 3. जान्हवी रायकवार (महाराष्ट्र) 398.600 सेकेंड


टेनिस

लड़कों के क्वार्टर फाइनल मैच

आर्यन शाह (1) (गुजरात) ने गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को 6-1, 6-1 से हराया, जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) ने वंश नांदल (हरियाणा) को 6-1, 6-4 से हराया, प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने स्कंद प्रसन्ना राव (कर्नाटक) को 6-0, 6-4 से हराया, दक्ष प्रसाद (2) (मप्र) ने निशित रहाणे (महाराष्ट्र) को 7-6 (3), 6-4, 6-3 से हराया


लड़कियों के क्वार्टर फाइनल मैच

तेजस्वी डबास (दिल्ली) ने एंजेल प्रकाश पटेल (दमन और दीव) को 7-5, 6 -3 से हराया, एस. पाटिल (4) (महाराष्ट्र) ने पी. लक्ष्मी (तमिलनाडु) को 6-7 (5), 6-3, 6-0 से हराया, मधुरिमा सावंत (3) (महाराष्ट्र) ने असमी निहार अडकर (महाराष्ट्र) को 6-2, 2-6, 6-0 से हराया, सुहिता मुरारी (2) (कर्नाटक) ने रुमा गायकवारी (महाराष्ट्र) को 6-1, 2-6, 6-4 से हराया


लड़कियों के युगल क्वार्टर फाइनल मैच

हन्ना नागपाल/सौमृता वर्मा (उत्तर प्रदेश) को वैष्णवी अडकर/मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) के खिलाफ वाकओवर मिला, सोहिनी एस. मोहंती/अराध्या वर्मा (ओडिशा) को लक्ष्मी सिरी दांडू/संजना श्रीमल्ला (तेलंगाना) के खिलाफ वाकओवर मिला, पहल खराडकर/अमिशी शुक्ला (मध्य प्रदेश) ने सुहिता मारुरी/हर्षिनी एन (कर्नाटक) को 6-3, 6-4 से हराया, तेजस्वी डबास/लक्ष्मी गौड़ा (दिल्ली) ने रुमा गायकवारी/सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 2-6, 7-6 (5), 10-6 से हराया।


लड़कों के क्वार्टर फाइनल मैच

लड़कों के टेनिस युगल क्वार्टरफाइनल- रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को इजहान अशफाक/प्रत्युषराज गोयल से वाकओवर मिला, तनिष्क जाधव / निशित रहाणे (महाराष्ट्र) ने वहीन पटेल / आर्यन शाह (गुजरात) को 7-6 (5), 6-4 से हराया, प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस कविन (तमिलनाडु) ने अर्णव जैन/मनवर्धन राखेचा (मध्य प्रदेश) को 6-3, 6-0 से हराया, दीपम मलिक/ रियान शर्मा (दिल्ली) ने जेसन माइकल डेविड / स्कंद प्रसन्ना राव (कर्नाटक) को 3-6, 7-5, 13-11 से हराया।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़