Download Our App from
Hindi News / indore / List of retired and suspended personnel is being made in six months
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
चुनाव के लिए अब पांच माह का वक्त बचा है, इससे पूर्व कलेक्टोरेट में ऐसे कर्मचारी-अधिकारियों की सूची बन रही है जो छह माह में रिटायर हो जाएंगे या जो निलंबित हैं।
इंदौर में भी कलेक्टर इलैजा राजा टी ने सभी विभाग प्रमुखों को ऐसे कर्मचारी-अधिकारियों की सूची बनाने को कहा है। छह माह में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार करने को कहा गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ये काम एक माह में पूरा कर रिपोर्ट आयोग को भेजने को कहा है। इसके साथ ही, सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से जुड़ी हर छोटी जानकारी भी तैयार करने के लिए कहा है। चुनाव के मद्देनजर तैयार किए जाने वाले डेटाबेस में कर्मचारी का स्थानांतरण, मृत्यु व सेवानिवृत्त होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी की जानकारी डिलीट करने का काम भी शुरू हो गया है।
जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे
जिलों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी का नाम हिंदी और अंग्रेजी में पूरा दर्ज कराया जा रहा है। छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी विशेष रूप से निर्धारित कॉलम में दर्ज की जा रही है। जो कर्मचारी निलंबित हैं उनके निलंबन आदेश की छायाप्रति साथ में संलग्न करने के भी निर्देश हैं। जिलों में विभाग प्रमुखों से कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना के आधार पर ही जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
इनकी सूची अलग होगी
डेटाबेस में अधिकारियों-कर्मचारियों का मूल वेतन, मूल पद, स्थायी-अस्थायी, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है। इसमें महिला-पुरुष का उल्लेख सतर्कता पूर्वक अंकित करने, गंभीर बीमार और चिकित्सा अवकाश तथा मातृत्व अवकाश, सीसीएल अवकाश का उल्लेख करते हुए स्वीकृति आदेश एवं संबंधित दस्तावेजों की कॉपी मांगने का काम भी किया जाएगा। सूची में कर्मचारियों की कार्यालय की, निवास की एवं मूल निवास की विधानसभा की जानकारी भी सही-सही देना होगी।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours