Download Our App from
Hindi News / indore / Killed his wife and hanged himself
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
पारिवारिक विवाद के चलते पति ने गुस्से में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाद में घबराकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। खास बात यह कि करीब एक महीने पुराने इस मामले में कल पुलिस ने पति पर हत्या का केस दर्ज किया है।
लसूड़िया थाने के जांचकर्ता एसआई राजेश दंडोतिया के अनुसार नाथ मोहल्ला, अरंडिया में टाइल्स लगाने का काम करने वाला सुनील पिता धनुआराम जाटव (27) अपनी पत्नी ममता जाटव (25) के साथ रहता था। 25 दिसंबर की सुबह जब दोनों ही अपने कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक बालूसिंह सुनेर ने आवाजें लगाई और दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांका ममता फर्श पर मृत पड़ी थी। उसके मुंह नाक पर गमछा कसा हुआ था। पास में सब्जी काटने का चाकू पड़ा था। सुनेर की सूचना पर पड़ोसी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर घुसे तो ममता के शव के पास ही सुनील का शव फंदे पर लटका था। वहीं, ममता के गले पर से खून बह रहा था।
पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गमछे से ममता का मुंह बंद करने के बाद सुनील ने चाकू से उसका गला रेता था। बाद में खुद फांसी लगाई थी। ममता मूलत: सागर की थी और सुनील मूलत: ग्राम बारई कोलारस (शिवपुरी) का था। दोनों की साढ़े चार साल पहले ही शादी हुई थी, इसलिए ममता के नवविवाहिता होने के चलते मामले की जांच एसीपी विजयनगर सोनाक्षी सक्सेना ने की। उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर मृत सुनील पर हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी पति भी मृत है, इसलिए अब जल्द ही केस डायरी बंद हो जाएगी।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours