Download Our App from
Hindi News / politics / Issue of illegal collection at transport checkposts to reverberate in Assembly
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
मध्य प्रदेश की परिवहन चौकियों पर हो रही अवैध वसूली और थानों व आरटीओ आफिसों पर हो रहे भ्रष्टाचार, महंगे डीजल, नए व्यवसायिक वाहनों पर लाइफ टाइम टैक्स को ऐच्छिक करने का मामला विधानसभा में गूंजेगा।
शिवराज सरकार की गलत परिवहन नीतियों से परेशान होकर मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट व्यवसाई 10 सितंबर को मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को मध्य प्रदेश की परिवहन जांच चौकियों पर ट्रक वालों से हो रही अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की जानकारी देंगे और इस भ्रष्टाचार के मुद्दे को विधानसभा में उठाने की मांग रखेंगे। नरिंदर सिंह पांधे ने बताया कि मप्र के सभी जिलों में अवैध वसूली चरम सीमा पर है। आरटीओ अधिकारी बताते हैं कि हम पैसा देकर पोस्टिंग लेते हैं, इस खराब स्थिति से जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत कराया तो उन्होंने हैरानी व्यक्त की और तुरंत एक प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील सालुंके ने बताया कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को स्वयं सुनेंगे और मदद के लिए रूप रेखा निर्धारित करेंगे। 10सितंबर को मप्र के सभी जिलों से भारी संख्या में परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और ट्रांसपोटर्स भोपाल पहुंच रहे हैं।
इंदौर से जिलाध्यक्ष लेखराज सिंह भदौरिया, संजय अरोरा, कमलजीत सिंह बग्गा, विजय कालरा, राजेंद्र त्रेहन, मनोहरलाल शर्मा, राकेश अरोरा, हरपाल होरा, राजकुमार सावनेर, मनीष सोनी, सुनील यादव, सुरेंद्र नैन, विकास लांबा, सुरेश माहला, सुमित शुक्ला, सुनील पंचाल, आशीष वर्मा, जयमल सिंह, कर्मवीर नेहरा, रंजीत त्रेहन, ऋतिक अरोरा, अमित शर्मा, अनिल यादव, सनी बग्गा, सरबजीत खनूजा, अरुण मेहता सहित कई ट्रांसपोर्टर्स एवं यूनियन के पदाधिकारी भी भोपाल पहुचेंगे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours