Download Our App from
Hindi News / state / Increased sowing sunflower oil shortage may soon go away
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
अब सूरजमुखी तेल की कमी दूर हो सकती है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसके दाम बढ़ने से इस साल देश में भी किसानों ने ज्यादा सूरजमुखी की बोवनी की है। जिससे देश में अधिक उत्पादन की संभावना के बीच रूस-यूक्रेन से सूरजमुखी तेल का आयात होने से इसकी कीमतों में आगे और गिरावट आ सकती है।
व्यापारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश में अब तक करीब 2 लाख हेक्टेयर में सूरजमुखी की बोवनी हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 1.40 लाख हेक्टेयर से 25 फीसदी अधिक है। इस साल मुख्य सूरजमुखी उत्पादक राज्य कर्नाटक में डेढ़ लाख से कुछ अधिक हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है, जो पिछले साल से 50 फीसदी ज्यादा है।
गौरतलब है कि सूरजमुखी तेल का आयात सुधरने से इसकी कीमतों में बीते दो तीन माह से गिरावट आ रही है। अब देश में सूरजमुखी की बोवनी बढ़ने से कीमतों में और गिरावट को बल मिलेगा। आयात बढ़ने से भी सूरजमुखी तेल सस्ता हो सकता है। उल्लेखनीय है कि चालू तेल वर्ष की (नवंबर-जुलाई) अवधि में करीब 15 लाख टन कच्चा सूरजमुखी तेल का आयात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए सवा 15 लाख टन से महज डेढ़ फीसदी ही कम है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में करीब 1. 55 लाख टन कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात हुआ जो पिछले जुलाई में हुए आयात हुए करीब 72 हजार टन से दोगुने से भी ज्यादा है। साथ ही पिछले चार महीने में सबसे अधिक आयात है। मार्च तक यूक्रेन से करीब 8.43 लाख टन कच्चा सूरजमुखी तेल का आयात हुआ था। मार्च के बाद यूक्रेन से सूरजमुखी तेल का आयात नहीं हुआ है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours