https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / politics / inactive office bearers will be replaced

निष्क्रिय पदाधिकारी बदलेंगे : कांग्रेस के सभी 32 विभागों-प्रकोष्ठों की होगी समीक्षा

23-12-2022 : 01:07 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर

विधानसभा चुनाव के पूर्व इंदौर समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी 32 विभागों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। इसके अलावा, गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप पर भी रोक लगाई जाएगी। अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी।


विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कमर कस ली है। एक ओर वें रोज नए मुद्दे उछालकर प्रदेश के लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कुछ नए निर्णय होंगे और कुछ पुराने बदले जाएंगे, जबकि दूसरी ओर उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर भी कसावट लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि नाथ ने कांग्रेस के सभी 32 विभागों-प्रकोष्ठों के कामकाज की समीक्षा करने को कहा है। इस समीक्षा में पदाधिकारियों की सक्रियता प्रमुख बिंदु होगा। संगठनों के कामकाज से पता लगाया जाएगा कि कौन सा पदाधिकारी कितना सक्रिय है इनकी सूची बनेगी और इनके स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें सक्रियता दिखाने की सख्त हिदायत होगी। सभी को कहा जा रहा है कि आने वाले एक वर्ष में विधानसभा चुनाव हैं और इसमें जाने के पूर्व सांगठानिक रूप से मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। ये मजबूती पदाधिकारियों की सक्रियता से आएगी, इसलिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं।


हटाए जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारी

इंदौर में संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी जल्दी ही इस मामले में प्रकोष्ठों-विभागों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद जो भी निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे, उन्हें हटाया जाएगा। नए ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारी बनेंगे।

-विनय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़