https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / crime / If the accident happened then how was the dead body found without clothes

एक्सीडेंट हुआ तो लाश वस्त्रहीन कैसे मिली : मामला लड़की को मीलों घसीटे जाने का

02-01-2023 : 02:02 pm ||

नई दिल्ली… एजेंसी

दिल्ली में नए साल के दिन दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिस समय देश नए साल के जश्न में डूबा था उसी समय राजधानी के कंझावला इलाके में एक बेटी ने सड़क पर घायल होकर दम तोड़ दिया। हादसा ऐसा जिससे कि दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। आरोपी नशे में थे। कार सवार रईसजादों ने अपने जश्न के सुरूर एक 20 साल की लड़की की जान ले ली। एक बेटी को दिल्ली की सड़क पर ना सिर्फ टक्कर मारी गई बल्कि कार के पहिए में फंसी लड़की को निर्ममता से 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया। सड़क पर लगातार घसीटे जाने से लड़की के पहले कपड़े फटे फिर उसका शरीर बुरी तरह छिल गया। इससे लड़की लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि लड़की की इस तरह हुई मौत का जिम्मेदार कौन है। इस घटना से नए साल के मौके पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, मृत लड़की के परिजनों ने वस्त्रहीन लाश मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई है।


आरोपियों ने मानी टक्कर की बात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्कूटी से टक्कर की बात को स्वीकार कर लिया है। आरोपियों का कहना है उन्हें नहीं पता था कार के नीचे कोई फंस गया है। इससे पहले राहगिर ने पुलिस को कार में किसी के फंसे होने की जानकारी देने के साथ ही कार का नंबर भी नोट कर लिया था। इससे ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हुई। उसके कुछ समय बाद पुलिस की पीसीआर को सड़क पर किसी लड़की के नग्न लाश पड़े होने की खबर मिली थी। सड़क पर नग्न लाश मिलने से यौन उत्पीड़न की आशंका भी थी। बाहरी दिल्ली डीसीपी हरेंदर सिंह ने इससे पूरी तरह इनकार किया।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़