Download Our App from
Hindi News / indore / har ghar tricolor campaign
भाजपा नगर अध्यक्ष रणदिवे ने बैठक में दी जानकारी
खुलासा फर्स्ट… इंदौर |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 से 15 अगस्त तक शहर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी कल भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बैठक में दी। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को रिले बाइक रैली विधानसभा वार निकाली जाएगी। उसके पश्चात 12 अगस्त को वार्ड स्तर पर रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 14 अगस्त को नगर के समस्त महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक लगभग 1 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।
साथ ही सभी सरकारी भवनों के साथ ही सार्वजनिक भवनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा। नगर स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी नगर महामंत्री सविता अखंड, सुधीर कोल्हे और संदीप दुबे के साथ ही मंडल स्तर पर सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री को सौंपी गई है। बैठक में अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, संदीप दुबे आदि उपस्थित थे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours