Download Our App from
Hindi News / politics / Getting angry will only harm you maintain good relations with the officials
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को कलेक्टर मनीष सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगणों की शपथ के एक दिन बाद कांग्रेेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। कांग्रेस पार्षदों ने यह शपथ कलेक्टर कार्यलय में कलेक्टर मनीष सिंह के समक्ष पूरी की। इसमें वार्ड 22 के निर्वाचित पार्षद राजू भदौरिया शामिल नहीं हो सके। कांग्रेसी पार्षदों का शपथ ग्रहण चिरपरिचित अंदाज में ही हुआ। कलेक्टर कार्यालय के बैठक कक्ष में कम क्षमता के बावजूद लगभग 200 से अधिक समर्थकों, वरिष्ठ कांग्रेसियों की मौजूदगी में कलेक्टर मनीष सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को दो भागों में संपन्न कराया। कांग्रेसी पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुस्सा करने से आपका ही नुकसान होगा
अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर चलें, इससे जनता आपके काम होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विनय बाकलीवाल ने कलेक्टर मनीष सिंह से पार्षदों के साथ न्याय करने और अन्याय से बचाने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने सभी को अपने अनुभव की कुछ बातें याद दिलाते हुए सलाह दी कि वो हमेशा जनता के स्वास्थ्य, गरीबी, राशन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जमीनी और सही काम करे। कलेक्टर ने सभी को कहा कि वो निगम की कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही निगम एक्ट को समझे इससे कौन सा कार्य हो सकता है और कौन सा कार्य नहीं हो सकता है इसकी जानकारी हो और जरूरत पड़ने पर उन मुद्दों को उठाने और किनारा करने जैसे निर्णय आसानी से ले सके। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी को हर न्याय संगत मांग पर प्रशासन की मदद का आश्वासन दिया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours