Download Our App from
Hindi News / politics / First join Congress then take out the journey Minister Silavat
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को हरि गार्डन, श्रीराम तलावली धार रोड पर हुई। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से निकाय चुनाव में हमने करिश्मा कर दिखाया है। 2023 के विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव में नया इतिहास बनाना है इसलिए कार्यकर्ता यह जोश और ऊर्जा बूथ पर लगाएं। कार्यकर्ता बुथ पर पसीना बहाता है तो इतिहास बनता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा वे भारत जोड़ने निकले हैं, उन्हें कांग्रेस जोड़ने के लिए निकलना चाहिए। पहले अपना घर संभालें। कांग्रेस में व्यक्ति और परिवार में, हमारे यहां संगठन और विचारधारा में आस्था है इसीलिए आज कांग्रेस पतन की ओर है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गई है।
राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा मोदी के नेतृत्व में बदलाव को जनता भी महसूस कर रही है। कार्यकर्ताओं ने निचले स्तर तक जाकर सरकार की योजना को क्रियान्वित करने का काम किया है। जिला प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी ने कहा हमारी सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के वंचित और गरीब तबके के पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना है। जो जीत कर आए हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ें।
जहां वोट नहीं बढ़े ऐसे बूथ करें चिह्नित
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने कहा नगर निकाय चुनाव में जिन बूथों पर पिछड़ गए हैं या 10% का वोट शेयरिंग नहीं बढ़ा है, उन्हें चिह्नित कर प्रत्येक बूथ पर दो प्रशिक्षित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाए। बूथ सशक्तिकरण योजना सिर्फ बूथ को मजबूत करने की नहीं बल्कि इनसे भारत की तस्वीर बदलने की योजना है। कार्यकर्ता बूथों पर भारत सशक्तिकरण अभियान में जुटें। जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, रामविलास पटेल, घनश्याम नारोलिया, श्रवणसिंह चावड़ा, भारत सिंह, भरत आंजना, सुभाष पाटीदार, सुनैना बियानी, लक्ष्मीनारायण चांगड, वीणा पटेल, अनुराधा जोशी, माखन गोखले, विनोद जाट, मुकेश जरिया, हेमचंद्र मित्तल, वरुण पाल, राजेश शर्मा, मनोजसिंह ठाकुर, किरण सूर्यवंशी, मुकेश पटेल, जय कोहली, राहुल चौहान, मंसूर पटेल, घनश्याम पाटीदार उपस्थित थे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours