https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / indore / Every day gatherings take place in Vitthal Rukmani Garden

विट्ठल-रुक्मणि गार्डन में रोज जमती है महफिल : पार्ट-2 : मनमानी का मयूरेश

23-03-2023 : 02:26 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर

ईश्वर के नाम पर रेलवे की जमीन पर गार्डन बनाने वाला मयूरेश पिंगले रोज शाम को महफिल जमाता है। वो महफिल के लिए लोगों को चंद घंटों के लिए गार्डन किराए पर भी देता है। उसकी इस हरकत से आसपास के लोग परेशान हैं। 


उल्लेखनीय है कि भाजयुमो का पूर्व नगर महामंत्री मयूरेश पिंगले ने लोकमान्य नगर में रेलवे क्रांसिंग के पास रेलवे की जमीन पर कब्जा कर विट्ठल रुक्मणि गार्डन बना डाला है। भाजपा के लोग वैसे तो सदाचारिता और जनसेवा की बातें करते हैं, लेकिन उसके नेता पद पाने के बाद उसका कैसा फायदा उठाते हैं, ये गार्डन उसकी एक बानगी है। पिंगले ने भाजयुमो के महामंत्री होने का फायदा उठाया और ये आलीशान गार्डन तान दिया। गुंडों के बल पर मयूरेश गार्डन में तमाम अवैध गतिविधियां चलाता है। रहवासियों का कहना है कि रोज शाम को महफिल जमती है जिसमें अवैध और अनैतिक गतिविधियां चलती हैं। शराब के दौर चलते हैं। वो ईश्वर के नाम पर बनाए गए इस अवैध गार्डन में तमाम लोगों को पार्टियां करने के लिए कुछ घंटों पर किराए पर भी देता है। अक्सर पार्टियों के दौरान सड़क पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे राहगिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


3 लाख रुपए प्रतिदिन किराया

कई बार तो मयूरेश गार्डन के बाहर शामियाना लगाकर कब्जा कर लेता है, जिससे रास्ता ही बंद हो जाता है। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ये भी पता चला है कि मयूरेश गार्डन में 2 से 3 लाख रुपए प्रतिदिन किराए पर देता है यानी रेलवे की सरकारी जमीन पर कब्जा कर गार्डन बनाकर भाजयुमो का ये पूर्व नेता अंधाधुंध कमाई कर रहा है। उसने गुंडों की फौज पाल रखी है जो न केवल गार्डन के अंदर कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को परेशान करती है, बल्कि बाहर भी लोगों को डराती-धमकाती है। स्थिति ये है कि राहगिर तो यदि गार्डन के बाद टेंट-तंबू लगे देखें तो अपना रास्ता खुद ही बदल लेते हैं।


भाजपा में चर्चा, हो सकती है कार्रवाई... भाजयुमो में पूर्व अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार की कार्यकारिणी में महामंत्री रह चुका मयूरेश पिंगले अब पार्टी नेताओं के निशाने पर है। सूत्रों का कहना है कि पिंगले की गार्डन के अलावा भी कई शिकायतें हैं। नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को पिंगले की कारगुजारियों की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि पिंगले पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़