Download Our App from
Hindi News / politics / Dont rewrite that black chapter of immersion
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
स्वच्छता में नंबर वन शहर में पिछले वर्ष नगर निगम ने गणेश प्रतिमाओं को कचरे के वाहन से विसर्जन कर देश में करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था। इससे इंदौर का नाम बदनाम हुआ था। इंदौर के इतिहास का यह काला पन्ना दोबारा नहीं लिखा जाना चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेशसिंह यादव ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर सुझाव के साथ निवेदन किया हैं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का अपमान इस बार नगर निगम द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। योजना बनाकर भगवान गणेश का अपमान रोकना चाहिए।
- सामान्य गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रत्येक वार्ड में पांच ई-रिक्शा अनुबंधित करें और एकत्रीकरण के लिए चिह्नित स्थान हों। ई-रिक्शा अनुबंधित करने से विसर्जन का बजट भी कम आएगा ।
- 5-5 वार्डों का एक स्थानीय स्थान चिह्नित कर कुल 17 अस्थाई कुंड जेसीबी के माध्यम से बनाए जाएं।
- नगर निगम संभव हो तो एक योजना का ऐलान करे जिसके तहत जो नागरिक मिट्टी के गणेश का विसर्जन घरों में करेंगे उनका एक माह का कचरा संग्रहण शुल्क माफ़ किया जाए।
- नदी-तालाबों में अवैध रूप से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पर 5000 रु. स्पॉट फॉइन निर्धारित हो।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours