Download Our App from
Hindi News / politics / Digvijay Singh Kamal Nath old leader speak anything
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
कल कृषि मेले का शुभारंभ करने आए कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद दिग्विजयसिंह को बुढ़ऊ नेता कह दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता सठिया गए हैं।
पटेल से पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 2000 रुपए के नोट बंद ही करना थे तो चालू क्यों किए थे। पटेल ने कहा कि दोनों नेताओं ने बुढ़ापे में अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं और ये जितना बोलेंगे, जितना घूमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा। पटेल यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पिछली बार झूठ बोल-बोल कर जनता को ठग लिया था। ये ठग नाथ के चक्कर में जनता आने वाली नहीं है।
अब जनता इनसे कहेगी चलो-चलो, बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनने वाले। पटेल के पहले भोपाल में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति बैठक में संबोधित करते कैलाश विजयवर्गीय ने भी दोनों नेताओं को बुढ़ऊ कह दिया था। विजयवर्गीय ने कहा था कि दोनों नेता 75-75 साल के बुढ़ऊ हो गए हैं। उनकी बात में कोई दम नहीं है। पटेल ने ये भी कहा कि दिग्विजय सिंह को खुद कुछ पता नहीं रहता कि वे क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं। कमलनाथ ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शुभ दिन कह दिया।
मेले में ये बोले पटेल
कृषि मेले में मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्याज का बीमा महंगा होता है इसलिए किसान नहीं कराता है। सिर्फ 5 परसेंट किसान देने की स्थिति में है। गरीब किसानों का सर्वे करवा रहे हैं। जो भी क्षति हुई है, उसकी पूर्ति सरकार करेगी। गेहूं का उत्पादन इसलिए घटा क्योंकि किसान चने, सरसो को महत्व दे रहा है। केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं कि प्रदेश में गेहूं का उत्पादन अच्छा होने पर निर्यात शुरू किया जाए। पटेल ने ये भी कहा कि छोटे किसानों का बीमा सरकार भरेगी। उन्हें घर पहुंच खाद की सुविधा दी जाएगी। पटेल ने कहा कि प्रदेश में हरदा पहला जिला है जो शत -प्रतिशत सिंचित हो रहा है।
‘किसान हितैषी है राज्य सरकार’
किसानों को खेती-किसानी की आधुनिक तकनीकों और तौर-तरीकों की जानकारी सिखाने और प्राकृतिक खेती के संबंध में जागरूक करने के लिए इंदौर में तीन दिनी मालवा किसान मेले का शुभारंभ हुआ। कृषि महाविद्यालय मैदान पर मेले की शुरुआत प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने की। मेले में 225 से अधिक स्टॉल कंपनियों द्वारा लगाए गए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की हितैषी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाएं। नव कृषि की तकनीक भी सीखें और कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें। राज्य शासन द्वारा किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में कंपनियों द्वारा कृषि विषयों के युवाओं की काउंसलिंग भी की जा रही है। इन युवाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी जा रही है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours