Download Our App from
Hindi News / politics / claim to form your government
एजेंसी… गांधीनगर
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया गुजरात में आप सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आप का समर्थन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने, 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा किया। सूरत में प्रेसवार्ता को केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उनकी भविष्यवाणियां सच हुईं और गुजरात में भी ऐसा ही होगा।
सीएम योगी ने बताया नमूना
गिर सोमनाथ में सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बगैर नाम लिए निशाना साधा। योगी ने कहा, आज भारत की ओर कोई दुश्मन बुरी नजर से नहीं देख सकता क्योंकि उसे मालूम है गलत नजरों से भारत को देखेगा तो उसके साथ क्या होगा। आज गुजरात में कर्फ्यू समाप्त, दंगे समाप्त, आतंकवाद समाप्त, नक्सलवाद समाप्त। नहीं तो क्या होता था? रोज एक दंगा होता था। और जो एक आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से? यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। यह राम मंदिर का विरोध करता है। जब भारत के वीर जवान पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो उनसे भी सबूत मांगता है। इससे बचकर रहना आप लोग।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours