https://khulasafirst.com/images/b5f3b175f01dc9f072438091e1fd3a40.png

Hindi News / indore / Bomb thrown in a dispute over illicit relationship

अवैध संबंध के विवाद में फेंका बम : घटनाक्रम में 2 की मौत, 15 घायल

16-08-2022 : 03:38 pm ||

खुलासा फर्स्ट… इंदौर

बेरछा गांव में एक परिवार के दो पक्षों में अवैध संबंध के चलते विवाद हाे गया। विवाद में एक पक्ष ने बम फेंक कर 15 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया जबकि दो की मौत हो गई। चार की हालात गंभीर है। 


जानकारी के अनुसार अवैध संबंध को लेकर सुनील कौशल व दिनेश कौशल में सुनील की पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था। सुनील की पत्नी के अवैध संबंध दूसरे पक्ष के कपिल से थे। इसी बात पर एक पक्ष से काेई बम लेकर आया और विवाद वाली जगह पर भीड़ में फेंक दिया। बम के छर्रे लगने से 15 से ज्यादा लाेग घायल हाे गए। 14 साल के वैभव पिता सुनील व एक अन्य की मौत हो गई। वहीं कपिल, गौतम, नवीन, भूरूसिंह, महेंद्र, विपिन, गोपाल, विवेक, दिनेश व सुनीता घायल हाे गए। इनमें जितेंद्र सहित अन्य चार गंभीर हैं। जिसके बाद सभी घायलों काे मध्यभारत अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर घायल को इंदौर रैफर किया गया है। 


सेना की फायरिंग रेज के पास है गांव

बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के पास है। सूत्रों के अनुसार फायरिंग रेंज में जो बम चल नहीं पाते हैं ग्रामीण उसे उठा ले जाते हैं। दरअसल उस में पीतल निकलता है। ग्रामीण बम से पीतल निकाल कर बेच देते हैं। इसी तरह के डिफेक्टिव बम को विवाद के दौरान फेंका गया। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने का कहना है बम कौन सा था इसकी जानकारी अभी नहीं है। जांच चल रही है।


तीन बम बरामद

घटना के बाद से ही पुलिस ग्राम में सर्चिंग में जुटी है। देर रात पुलिस ने तीन बम बरामद कर उन्हें डिफ्यूज कर िदया है। साथ ही आरोपी के घर को भी सील किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बीच एक लड़का आया और उसने बम फेंक दिया। मौके पर जोर से आवाज आई और कई लोग घायल हो कर गिर गए। हम तुरंत कुछ लोगों को अस्पताल ले गए। बडगोंदा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया पप्पू का भाई आरोपी विशाल कौशल घर से आर्मी की फायरिंग रेंज का बम लेकर लाया और भीड़ पर फेंक दिया। पूरे घटनाक्रम में विशाल भी घायल है जिसका इलाज इंदौर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। आर्मी के अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।


All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment


टॉप न्यूज़