Download Our App from
Hindi News / politics / BJP workers honored sang melodious hymns
खुलासा फर्स्ट… इंदौर
विधानसभा क्रमांक 2 के डॉ. अांबेडकर मंडल और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। इसमें भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव, सम्मीलित हुए। विधायक रमेश मेंदोला ने हार फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मोहल्ले में किसी से भी नाराज नहीं रहना चाहिए जो नाराज हैं उन्हें मनाना चाहिए,उनसे बातचीत करें, नाराजी कभी भी होना चाहिए, हर व्यक्ति को अपना मन निर्मल बनाना चाहिए जो निर्मल मन का होता है उसे भगवान में पसंद करते हैं।
भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि मिलन समारोह में हजारों की संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, जीतू यादव, पूर्व एमआईसी सदस्य चंदू शिंदे, पार्षद बालमुकुद सोनी, मनीषा कालू गागोरे, संध्या संजय चौधरी, पूजा पाटीदार, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह खालसा, श्रीकांत दुबे सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours