Download Our App from
Hindi News / politics / Announcement of development works worth one crore in oath ceremony
खुलासा फर्स्ट… सांवेर
नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप चंगेडिया, उपाध्यक्ष जीतूराज राठौड़ सहित सभी पार्षदों ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सोनकर, अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सावन सोनकर की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। मंत्री सिलावट ने विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रु. की घोषणा विशेष निधि से की।
सीएमओ संजय रावल ने शपथ ग्रहण करवाई। अतिथियों ने कहा सभी को एकजुट होकर नगर के विकास के लिए काम कर सांवेर को स्मार्ट सिटी बनाना है। पार्षद, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ मिलकर मतभेद भूलकर कार्य करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण के पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा नेता देवराजसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष सतीश मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह चौहान,भगवान परमार,प्रेमसिंग ढाबली, सुरेशसिंग धनखेड़ी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष पूजा यादव, मंत्री सुनैना बियानी मंत्री, मंडल अध्यक्ष किरण झोरी, मीडिया प्रभारी उर्मिला रायकवार व सोशल महिला मोर्चा ने महिला पार्षदों का बुके से स्वागत किया। कुमावत समाज के अध्यक्ष राजकुमार बाराह, सोहन पटेल,नगजीराम पटेल, वरिष्ठ नेता कुलवंतसिंह गांधी, मीसाबंदी बाबूलाल शर्मा, प्रेमस्वरूप शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अंतरसिंह दयाल, लविसिंग गांधी, विनोद चंदानी, पत्रकार अनिल बाथरा, हिमांशु, राजेश मंडलिया, राजेश बंडवाल, गजानन डूंगरवाल, मनोहर कारवाल, पप्पू भावसार, घनश्याम शर्मा, जितेंद्र प्रजापत, जितेंद्र सोलंकी, प्रकाश चंगेडिया,गोविंद देवडा, मुकेश पाल, ,नेमीचंद करवाल उपस्थित थे।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours