Download Our App from
Hindi News / politics / AAP supremacy in Delhi
एजेंसी… नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी तेजी से राष्ट्रीय पटल पर उभरी है। वह भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के तौर पर पैर जमाने की कोशिश में जुटी है। यही कारण है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव ने इस बार राष्ट्रीय महत्व हासिल किया। आप को दिल्ली की सत्ता में आए काफी समय बीत चुका है। एमसीडी चुनाव में वह अपने प्रदर्शन के आधार पर जीत की बाट जोह रही है। चुनाव से ऐन पहले सीएसडीएस-लोकनीति ने एक सर्वे किया था। इसमें जो ट्रेंड सामने आए वो दिलचस्प थे।
इससे चुनाव रुझानों के बारे में थोड़ा अंदाज लगाया जा सकता है। सरकार के प्रदर्शन और लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर यह सर्वे हुआ था। इसमें कुछ मोटे सवालों के जवाब तलाशे गए थे। मसलन, दिल्ली किसके लिए वोट करेगी? दलित, मुस्लिम और ओबीसी वोट किस तरफ जा सकते हैं? महिलाओं के लिए प्राथमिकताएं क्या हैं? सर्वे में जिस तरह के जवाब मिले, उससे पता चलता है दिल्ली का एमसीडी चुनाव भाजपा बनाम आप है। इसमें कांग्रेस कहीं दूर तक नहीं है। सबसे दिलचस्प यह है कि आप का पलड़ा भारी है।
लोगों का मिजाज बदला है। लोगों को लगता है कि एमसीडी में भी आप होनी चाहिए। ऐसा न होने के कारण दिल्ली सरकार और एमसीडी में रस्साकशी रहती है। इससे कामों में अड़ंगा लगता है। एमसीडी की सत्ता पर सालों से भगवा पार्टी काबिज है। 7 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि भाजपा एमसीडी की सत्ता में कायम रहेगी या फिर आप उलटफेर करेगी।
एमसीडी चुनाव पर इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया पोल में भी आप के पक्ष में हवा दिख रही है। सर्वे से पता चलता है कि आप को 46 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया है। जबकि पुरुषों के लिए यह संख्या 40 फीसदी रही है। बीजेपी को 34 फीसदी महिलाओं और 36 फीसदी पुरुषों ने वोट दिया है।
No Comment Yet!!
Copyright © 2022 Khulasa First Pvt. Ltd., All Rights Reserved
Design & Developed By Web Endeavours